विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली होमगार्ड भर्ती: दौड़ में 6 महिला अभ्यर्थी घायल, 5 के पैर टूटे; अस्पताल में भर्ती

Published: Mon, 21 Sep 2026 04:08 PM (IST)

बरेली में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान दौड़ में छह महिला अभ्यर्थी घायल हो गईं, जिनमें से पांच के पैरों ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. भर्ती परीक्षा के पांचवें दिन दौड़ में शामिल हुई महिला अभ्यर्थी

जागरण संवाददाता, बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा में सोमवार को छह महिला अभ्यर्थी घायल हो गईं। इनमें पांच के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि एक अभ्यर्थी दौड़ के दौरान बेहोश हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फर्रुखाबाद के मऊ निवासी 28 वर्षीय अनामिका ने बताया कि दौड़ पूरी करने के बाद अचानक चक्कर आ गया और उनकी हालत बिगड़ गई। वहीं पीलीभीत के बीसलपुर निवासी संध्या ने बताया कि दौड़ के अंतिम राउंड में करीब 50 मीटर की दूरी बाकी थी।

इसी दौरान पैर में अचानक चोट लगी और वह गिर गईं। जांच में पैर में फ्रैक्चर आया। इसी तरह से शाहजहांपुर के कलान निवासी रिंकी को पांचवें राउंड में आंखों के सामने अंधेरा छा गया और वह बेहोश होकर गिर गईं।

लखीमपुर खीरी निवासी 28 वर्षीय काजल जायसवाल और नीतू देवी छठे राउंड में पैर में फ्रैक्चर होने से वह गिर गईं। 25 वर्षीय सरिता भी घायल हो गईं।

यह भी पढ़ें- Garbyang Village: चीन सीमा का वीरान गांव फिर हुआ आबाद, भारतीय सेना ने उठाया बड़ा कदम