Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019: सपा को बड़ा झटका, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह भाजपा में शामिल

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह ने ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी से आशीर्वाद लेकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Tue, 02 Apr 2019 02:54 PM (IST)Updated: Tue, 02 Apr 2019 03:06 PM (IST)
Loksabha Election 2019: सपा को बड़ा झटका, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह भाजपा में शामिल

जेएनएन, बरेली: जिले में सपा को एक और बड़ा झटका लगा है। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह भी अब भाजपाई हो गए हैं। विरोध के बीच उन्होंने ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी से आशीर्वाद लेकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके भाजपाई होने की चर्चा पूरे दिन पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच रही।

loksabha election banner

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह पर वित्तीय अनियमित्ताओं के आरोप लगे। उसके बाद से ही वह भाजपा में आने की कोशिशों में जुट गए। लगभग एक वर्ष पहले भी उन्होंने जिला स्तर से प्रयास किया, लेकिन जिला स्तर पर उनका कड़ा विरोध हुआ। उनके विरोधियों ने पार्टी हाईकमान को रिपोर्ट दी। वह अपनी जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी बचाने को पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं। यह वहीं खेमा था, जो कि संजय सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। इसी बीच शासन से भी उनके खिलाफ जांच के निर्देश आए। डीएम ने अपने स्तर से जांच कराई। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिला स्तर पर मिली असफलता के बाद भी प्रयास नहीं छोड़े। इस बार उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से संपर्क साधा। क्षेत्रीय कार्यालय शहर में नहीं होने से स्थानीय विरोधियों को भनक नहीं हुई। क्षेत्रीय पदाधिकारी की बदौलत रविवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उस समय क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह भी मौजूद रहे।

क्या कहते हैं जिलाध्यक्ष व पंचायत अघ्यक्ष

वरिष्ठ जो भी निर्णय लेते हैं। वह सर्वसम्मति से लिए जाते हैं। वरिष्ठों के निर्णय का सम्मान है।-रविंद्र सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष, भाजपा

भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। जल्द ही प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी अपनी बात रखेंगे।-संजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.