Move to Jagran APP

रिटायर्ड मास्टर की मौत पर हंगामा, सौतन पर लगाया हत्या का आरोप

रिटायर्ड शिक्षक की मौत के बाद हंगामा हो गया। उनकी पत्‍‌नी ने दूसरी पत्‍‌नी पर हत्या का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Jun 2018 06:25 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jun 2018 06:25 PM (IST)
रिटायर्ड मास्टर की मौत पर हंगामा, सौतन पर लगाया हत्या का आरोप
रिटायर्ड मास्टर की मौत पर हंगामा, सौतन पर लगाया हत्या का आरोप

बरेली। रिटायर्ड शिक्षक की मौत के बाद हंगामा हो गया। उनकी पत्‍‌नी ने दूसरी पत्‍‌नी पर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि मकान हड़पने की नीयत से उनके पति को जहर देकर मार दिया गया। उनके बेटे ने थाने में तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, मगर उसमें मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।

loksabha election banner

हाफिजगंज के सुंदरी गांव के स्कूल से रिटायर्ड हुए शिक्षक साधुराम (65) ने दो शादियां की थी। पहली पत्‍‌नी जागेश्वरी देवी तीन बेटों के साथ हाफिजगंज के बढेपुरा गांव में रहती हैं। जबकि वह दूसरी पत्‍‌नी शशि प्रभा उर्फ यशोदा के साथ नवाबगंज के चाड़पुर में रहते थे। कुछ समय पहले ही उन्होंने बीस लाख रुपये का यह मकान खरीदा था। गुरुवार को साधुराम की तबीयत अचानक बिगड़ गई तो डॉक्टर को दिखाया मगर रात करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई।

इसका पता जब पहली पत्‍‌नी जागेश्वरी को चला तो वह मौके पर पहुंच गई। आरोप लगाया कि शशिप्रभा ने पति की हत्या कर दी है। इसको लेकर हंगामा होने लगा। जागेश्वरी का कहना था कि शशिप्रभा मकान बेचना चाहती थी जबकि साधुराम मना कर रहे थे। इसी विवाद में जहर देकर पति को मार दिया गया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। मगर उसमें वजह स्पष्ट नहीं आने पर बिसरा सुरक्षित रख लिया गया। जागेश्वरी के बेटे ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि मकान हड़पने की नीयत से जहर देकर हत्या की गई। शशिप्रभा के घर एक मेडिकल स्वामी का आना-जाना भी था। इसकी जांच कराई जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.