Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019: उपमुख्यमंत्री केशव माैर्य बोले- कांग्रेस को मौका मिला तो पटेल की जगह अफजल गुरू की लगेंगी मूर्ति

आंवला लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में कादरचौक में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस व गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 01:56 PM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2019 01:56 PM (IST)
Loksabha Election 2019: उपमुख्यमंत्री केशव माैर्य बोले- कांग्रेस को मौका मिला तो पटेल की जगह अफजल गुरू की लगेंगी मूर्ति
Loksabha Election 2019: उपमुख्यमंत्री केशव माैर्य बोले- कांग्रेस को मौका मिला तो पटेल की जगह अफजल गुरू की लगेंगी मूर्ति

जेएनएन, बदायूं : आंवला लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में कादरचौक में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस व गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि कांगेस का हाथ देश के दुश्मनों के साथ है। कांग्रेस को मौका मिल गया तो सरदार पटेल की जगह अफजल गुरु की मूर्ति लग जाएंगी। गठबंधन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अखिलेश ने पहले पिता से मुख्यमंत्री की कुर्सी छीन ली और बाद में पार्टी। जो अपने पिता का नहीं हुआ तो वह बुआ का क्या होगा...? सपा सिर्फ अराजकता फैलाती है। जबकि कांग्रेस आइसीयू में पड़ी है। 

loksabha election banner

अमेठी और रायबरेली से भी बंध जाएगा कांग्रेस का बोरियां-बिस्तर

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश को 100 साल आगे ले जाने का काम कर रही है। सभी विपक्षी दल मोदी को रोक रहे हैं लेकिन देश में मोदी की सुनामी चल रही है। इस बार भाजपा की आंधी 2014 से भी ज्यादा तेज है। त्रिपुरा में हम शून्य पर थे, वहां भी कमल खिला उठा है। इस बार अमेठी और राय बरेली से भी कांग्रेस का बोरियां-बिस्तर बंध जाएगा। गठबंधन के प्रत्याशियों को भी जमानत बचाना मुश्किल हो जाएगा। 

जो बेल पर हैं, वो सरकार बनते ही जाएंगे जेल

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार में 12 लाख करोड़ का घोटाला हुआ। प्रदेश में 15 साल तक सपा-बसपा का शासनकाल रहा, यहां पर भी भ्रष्टाचार हुआ। भाजपा की सरकार ने दो साल में ही भ्रष्टाचार को खत्म किया। घोटाला करने वाले जो बेल पर हैं वह सरकार बनते ही जेल जाएंगे। भ्रष्टाचारियों को मोदी का भय सता रहा है।

कमल का बटन दबाएंगे तो आतंकियों की गर्दन दबाने का काम होगा 

केशव मौर्य ने कहा कि लोग कमल का बटन दबाएंगे तो वह आतंकियों की गर्दन दबाने का काम होगा। प्रधानमंत्री मोदी आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का काम कर रहे हैं। कोई प्रधानमंत्री ऐसा नहीं है जिसने एक दिन भी छुट्टी नहीं ली हो, मगर नरेंद्र मोदी ऐसे हैं। कांग्रेस सरकार में आठ करोड़ लोगों को कागजों में पैदाकर पैसा बांटा जाता था। भाजपा ने उसे गरीबों में बांटा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.