आज छाएगा घना कोहरा, गिरेगा तापमान
खाली हुए खेतों मे गेहूं की बुवाई करे, लेकिन गेहूं अधिक पैदावार को देर से बोई जाने वाली फसलो की बुवाई करे।
बरेली (जागरण संवाददाता)। बुधवार से मौसम बदला नजर आ सकता है। सुबह से घने बादल छाने और तापमान मे गिरावट होने के आसार है। मैदानी क्षेत्रो मे बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान 21 से 24.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री से 14.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है।
रात मे ओस पड़ने व सुबह, शाम कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। पंतनगर के गोविंद बल्लभ पंत कृषि एव प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने कहा कि आने वाले पांच से छह दिनो मे औसतन निम्न मौसम रहने की संभावना है।
दिसंबर मे नही हुई गणना योग्य बारिश: मौसम विज्ञान की वेधशाला के मुताबिक एक जनवरी से 10 दिसंबर, 2017 तक इस क्षेत्र मे 1462 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जबकि इस क्षेत्र की सामान्य औसत वार्षिक बारिश 1433.4 मिलीमीटर है। इस वर्ष दिसम्बर माह मे गणना योग्य बारिश नही हुई, जबकि दिसंबर की सामान्य औसत मासिक बारिश 14.9 मिलीमीटर है।
मौसम वैज्ञानिको की किसानो के लिए सलाह: रात के तापमान मे गिरावट के साथ ही बारिश होने की संभावना नही है। खाली हुए खेतों मे गेहूं की बुवाई करे, लेकिन गेहूं अधिक पैदावार को देर से बोई जाने वाली फसलो की बुवाई करे। साथ ही बीज की मात्रा करीब 45 किलोग्राम प्रति एकड़ रखे। चना, मटर, मसूर, राजमा की फसलो की बेहतर बढ़वार के लिए खरपतवार होने की दशा मे निराई-गुड़ाई करे। फलो एवं सब्जियो की देखभाल की जाए। पशुपालक पशुओ को रात मे अंदर बांधे।