विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली से दिल्ली जाने वाले यात्री परेशान: काकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के कारण कई ट्रेनें अचानक रद्द

Published: Sat, 10 Oct 2026 03:00 PM (IST)

दिल्ली में काकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के कारण कई ट्रेनें रद्द हो गई हैं, जिससे बरेली से दिल्ली ...और पढ़ें

बरेली रेलवे स्‍टेशन पर यात्रियों की भीड़

बरेली रेलवे स्‍टेशन पर यात्रियों की भीड़

जागरण संवाददाता, बरेली। दिल्ली में काकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन की वजह से कई ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है। इसकी वजह से रात से यात्री ट्रेनें न मिलने से परेशान हो रहे हैं।

दोपहर में दिल्ली की कोई ट्रेन भी नहीं है, ऐसे में उन्हें शाम को ही ट्रेन मिलेगी। वहीं दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनें भी लेट हो रही हैं, जिससे परेशानी और बढ़ गई है। वहीं रेलवे स्टेशन और आसपास पुलिस फोर्स भी सुरक्षा के मद्देनजर तैनात की गई है।

WhatsApp Image 2026-10-10 at 11.57

रेलवे ने 12056 देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को, 12229 लखनऊ-नई दिल्ली मेल और 12429 लखनऊ-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस नौ अक्टूबर को निरस्‍त किया है।

वहीं, 12230 नई दिल्ली-लखनऊ मेल, 12430 नई दिल्ली-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 15303 कासगंज-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को निरस्त की हैं।

इनमें बरेली होकर जाने वाली ट्रेन इंटरसिटी एक्सप्रेस भी है। यह ट्रेन सुबह के समय जाती है, जिसमें काफी यात्री जाते हैं। इसके निरस्त होने की वजह से आला हजरत पर दवाब अधिक रहा।

यह भी पढ़ें- कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के चलते रेल सेवा प्रभावित, बरेली की सात ट्रेनों समेत 16 गाड़ियां निरस्त