एक सप्ताह से लापता बच्ची का शव मिला
एक सप्ताह पहले घर से लापता हुई छह वर्षीय बालिका का शव मगलवार को सिघइया नदी के पुल के नीचे पत्थरो के बीच फंसा मिला।
By Edited By: Published: Wed, 17 Jan 2018 03:31 AM (IST)Updated: Thu, 18 Jan 2018 09:13 AM (IST)
संवाद सहयोगी, नवाबगंज (बरेली) : एक सप्ताह पहले घर से लापता हुई छह वर्षीय बालिका का शव मगलवार को सिघइया नदी के पुल के नीचे पत्थरो के बीच फंसा मिला।
गांव पडरा के मुहम्मद राशिद की बड़ी बेटी इरम (6) का मानसिक सतुलन ठीक नही था। नौ जनवरी को दोपहर मे वह घर से अचानक लापता हो गई। परिजनो ने खोजबीन की तो उन्हे उसके खेतो की ओर जाने की जानकारी मिली। काफी तलाशने पर भी परिजनो को उसका कोई सुराग नही मिला। पिता ने थाने मे उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार को ग्रामीणो ने एक बच्ची का शव सिघईया नदी पुल के नीचे पत्थरो के बीस फंसा हुआ देखा। सूचना पर पहुंचे परिजनो ने उसकी शिनाख्त की। कुछ देर मे पुलिस भी आ गई। इस दौरान घरवालो ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने शव परिजनो के सुपुर्द कर दिया। उसकी मा परवीन का रो-रो कर बुरा हाल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें