Move to Jagran APP

टाप बाक्स जोड़.. ... धूप खिलने तो कभी बादल छाने से बढ़ी उमस

धूप खिलने तो कभी बादल छाने से बढ़ी उमस

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 10:33 PM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 10:33 PM (IST)
टाप बाक्स जोड़.. ... धूप खिलने तो कभी बादल छाने से बढ़ी उमस
टाप बाक्स जोड़.. ... धूप खिलने तो कभी बादल छाने से बढ़ी उमस

टाप बाक्स जोड़.. ... धूप खिलने तो कभी बादल छाने से बढ़ी उमस

loksabha election banner

- फोटो

- अधिकतम तापमान घटा, न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी

- उमस भरी गर्मी से पसीना-पसीना होता रहे रहे लोग

जागरण संवाददाता, बरेली : मिजाज की तरह से सोमवार को सुबह से मौसम के तेवर बदले नजर आए। सुबह से आंशिक बादल छाने और फिर धूप खिलने की वजह से उमस बढ़ गई। इससे लोगों को जहां चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत तो उमस भरी गर्मी से लोग पसीना-पसीना होते रहे। हालांकि रात को तेज रफ्तार की ठंडी हवा चलने से लोगों को राहत मिली।

बंगाल की खाड़ी से आने वाली पुरबा हवा चलने से मौसम में आए इस बदलाव की वजह से सोमवार को अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य है। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में अंतर कम होने से आर्द्रता बढ़ गई। मौसम में आए इस बदलाव के बारे में पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उन्होंने बताया कि दोपहर के बाद से बूंदाबांदी होने के साथ ही तेज हवा झोंकों के साथ चलेगी। इससे तापमान में कुछ राहत मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.