Move to Jagran APP

Darshan Murder Case : कातिलों के करीब पुलिस, आज उठ सकता है दर्शन हत्याकांड से पर्दा

Darshan Murder Case किला छावनी के रहने वाले दर्शन सागर हत्याकांड का शनिवार को राजफाश हो सकता है। हत्यारोपित अमन व राजू की पकड़ के किला पुलिस बेहद करीब है। शुक्रवार को दोनों आरोपितों के कोर्ट में सरेंडर की चर्चा उठी।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 06:54 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 06:54 AM (IST)
Darshan Murder Case : कातिलों के करीब पुलिस, आज उठ सकता है दर्शन हत्याकांड से पर्दा
Darshan Murder Case : कातिलों के करीब पुलिस, आज उठ सकता है दर्शन हत्याकांड से पर्दा

बरेली, जेएनएन। Darshan Murder Case : किला छावनी के रहने वाले दर्शन सागर हत्याकांड का शनिवार को राजफाश हो सकता है। हत्यारोपित अमन व राजू की पकड़ के किला पुलिस बेहद करीब है। शुक्रवार को दोनों आरोपितों के कोर्ट में सरेंडर की चर्चा उठी। सूचना मिलते ही किला इंस्पेक्टर फोर्स के साथ कोर्ट पहुंचे। थाने के कुछ दारोगा सादी कपड़ों में पहुंचे। दोनों के बारे में जानकारी जुटाई गई लेकिन, पुलिस की मुस्तैदी देख दोनों कोर्ट नहीं पहुंचे। देर रात दोनों की लोकेशन पुलिस को मिल गई। लिहाजा, पुलिस का दावा है कि शनिवार को दर्शन की हत्या का राजफाश हो जाएगा।

loksabha election banner

20 वर्षीय दर्शन की हत्या का आरोप उनके ही मुहल्ले में रहने वाले दोस्तों पर है। दर्शन के पिता बब्बू सक्सेना की ओर से दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दर्शन की हत्या के बाद से दोनों आरोपित फरार हैं। गुरुवार को दोनों की लोकेशन फतेहगंज पश्चिमी मिली थी लेकिन, पुलिस की दबिश से पहले दोनों फरार हो गए थे। शरण देने वाले रिश्तेदार को पुलिस उठा लाई थी। इसी के बाद से हत्यारोपितों की गिरफ्तारी का अंदेशा बढ़ गया था। इस बारे में बात करने पर सीओ सेकेंड आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि अहम इनपुट हाथ लगे हैं। शनिवार को हत्याकांड का राजफाश किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.