Move to Jagran APP

जागरण अभियान : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ढाल है मास्क

कोरोना संक्रमण के कदम थामने के लिए दैनिक जागरण सतर्कता में सुरक्षा अभियान चला रहा है। अब यह जन अभियान बन चुका है। अभियान के सातवें दिन कपड़ा व्यापारियों ने इससे जुड़कर लोगों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Dec 2020 02:44 AM (IST)Updated: Tue, 08 Dec 2020 02:44 AM (IST)
जागरण अभियान : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ढाल है मास्क
जागरण अभियान : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ढाल है मास्क

बरेली, जेएनएन : कोरोना संक्रमण के कदम थामने के लिए दैनिक जागरण 'सतर्कता में सुरक्षा' अभियान चला रहा है। अब यह जन अभियान बन चुका है। अभियान के सातवें दिन कपड़ा व्यापारियों ने इससे जुड़कर लोगों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक किया।

loksabha election banner

सोमवार को बड़ा बाजार में थोक कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष अनुपम कपूर के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद बाजार में मास्क वितरण कार्यक्रम किया गया। व्यापारियों ने दुकानों पर जाकर मास्क वितरित किया। दुकानदारों और ग्राहकों को मास्क देकर इसे लगाने का संकल्प दिलाया गया। संक्रमण से है बचना तो मास्क को ही समझना है गहना

दैनिक जागरण के अभियान से सोमवार को बरेली सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी भी जुड़े। किला बाजार में सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी एकत्र हुए। इसके बाद यहां बैठक कर मास्क के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने का फैसला लिया गया। कमेटी के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल ने कहा कि बाजार में व्यापारियों को मास्क लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा। संगठन के सभी पदाधिकारियों ने बाजार में मास्क वितरण अभियान चलाया। ----

संक्रमण से बचने के लिए मास्क जरूरी है, यह हर कोई जानता है, लेकिन मास्क न पहनना समझ से परे है।

- कुशाग्र कपूर

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क सभी को पहनना चाहिए। कुछ ही लोग होंगे जो ऐसा नहीं कर रहे।

- गीता

मास्क लगाकर ही घर से निकलना चाहिए। अगर मास्क न हो तो रूमाल या कोई और कपड़ा बांध लेना लें।

- सत्यप्रकाश

बीते कुछ महीनों में जो समय लोगों ने देखा, उसके बाद तो मास्क की उपयोगिता समझ आ जानी चाहिए।

- अजय कपूर

जो लोग मास्क नहीं लगा रहे वह खुद की और परिवार की जिदगी के साथ खेल रहे हैं। मास्क जरूर लगाएं।

- इकबाल सिंह

घर के बाहर निकलने से पहले देख लें कि मास्क है या नहीं। प्रयास करें कि मास्क लगाकर ही बाहर आएं।

- विकास

कोरोना संक्रमण महामारी से बचने के लिए मास्क उपयोगी है। जो लोग मास्क न लगाएं उन पर कार्रवाई हो।

- मो. दानिश

संक्रमण के दौर में लोगों को जागरूक करने की नियत से शुरू हुआ दैनिक जागरण का अभियान कारगर है।

- विशाल राठौर

परिवार के सभी सदस्यों को मास्क लगाने को कहता हूं। प्रयास रहता है कि मास्क बिना कोई बाहर न जाए।

- अरुण अग्रवाल

जो लोग दिन भर बाहर रहते हैं और कई लोगों से मिलते हैं, उनके लिए तो मास्क सबसे ज्यादा उपयोगी है।

- वासिफ

व्यापारी वर्ग के लोग भी अगर मास्क के लिए जागरूक नहीं तो यह खतरनाक है। सभी मास्क जरूर पहनें।

- सुमित अग्रवाल

घर के बाहर निकलने के साथ ही मास्क पहन लेता हूं। इसके बाद घर वापस पहुंचने तक उसे लगाए रहता हूं।

- तुषार

बाजार में दुकानदार तो मास्क को लेकर एहतियात बरत रहे हैं, लेकिन सामान्य लोगों में मास्क नहीं दिखता।

- सुजात खान

मास्क को लेकर दैनिक जागरण का यह अभियान जागरूकता ला रहा है। आज के समय में मास्क जरूरी है।

- संजीव अग्रवाल

-------

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क सबसे उपयोगी साबित हुआ है। इसके लिए तीन बातें जरूरी बताई गई थीं, शारीरिक दूरी, हाथ धोना और मास्क। लेकिन आज के भागदौड़ के समय में मास्क ने अपनी जगह बनाई है। शहर के सड़कों पर बड़ी संख्या में मास्क लगाए लोग दिख रहे हैं। जो लोग नहीं लगा रहे हैं वह गलत कर रहे हैं। मास्क संक्रमण से सीधे लोगों को बचाने का काम करता है।एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक संक्रमण पहुंचने से 80 फीसद तक मास्क रोक लेता है। प्रयास करें कि मास्क तीन लेयर वाला हो।

- डा. अशोक कुमार, एसीएमओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.