Move to Jagran APP

घोटाले का सुबूत तलाशने बरेली कॉलेज पहुंची क्राइम ब्रांच

क्राइम ब्रांच ने बरेली कॉलेज में भ्रष्टाचार के दाग तलाशना शुरू कर दिए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 12:57 AM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 12:57 AM (IST)
घोटाले का सुबूत तलाशने बरेली कॉलेज पहुंची क्राइम ब्रांच
घोटाले का सुबूत तलाशने बरेली कॉलेज पहुंची क्राइम ब्रांच

जेएनएन, बरेली : क्राइम ब्रांच ने बरेली कॉलेज में भ्रष्टाचार के दाग तलाशना शुरू कर दिए हैं। शनिवार को करीब पांच घंटे तक टीम कैंपस में रही। प्राइवेट छात्रों का ब्यौरा जुटाया। प्राचार्य से दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए।

loksabha election banner

कॉलेज बैंक खातों के नंबर लिए। अब इन दस्तावेजों का अध्ययन होगा। इसके बाद दूसरे बिंदु पर पड़ताल शुरू होगी। सूत्र बताते हैं कि करीब 60-70 फाइलों की फोटो कॉपी कराकर क्राइम ब्रांच को सौंपे गई है।

क्राइम ब्रांच की टीम ने कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2016-17 और 2017-18 में स्नातक और परास्नातक के प्राइवेट छात्रों का विवरण जुटाया। यानी इन दो सालों में कितने अभ्यर्थी पंजीकृत हुए। इनसे कितना अग्रसारण शुल्क लिया गया।

यह शुल्क किस मद में खर्च किया गया। यह सारी डिटेल ली है। कॉलेज प्रशासन ने सारी फाइलों की सत्यापित कॉपी सौंपी है। संदेह को लेकर परेशान रहे प्रोफेसर

टीम की इस कार्रवाई से कॉलेज प्रशासन में खलबली मची रही। घोटाले के संदेह में फंसे प्रोफेसर बेचैन रहे। क्राइम ब्रांच ने जो भी दस्तावेज मांगे, कॉलेज प्रशासन सारे काम रोककर उन्हें उपलब्ध कराने में जुटा रहा।

बताया जा रहा है कि कॉलेज प्रशासन ने पहले क्राइम ब्रांच को पत्र भेजकर कहा था कि हम मूल फाइलें नहीं दे सकते हैं, क्योंकि सुरक्षा का सवाल है।

चर्चा यहां तक थी कि फाइलें देने से इन्कार कर दिया गया है। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों की सख्ती पर जांच में सहयोग किया गया है।

जब मांगें, तब देनी होंगी फाइल

सत्यापित कॉपी के साथ टीम ने स्पष्ट किया है कि ये मूल फाइलें पुलिस या अदालत में पेश करनी पड़ सकती हैं। यानी क्राइम ब्रांच ने यह संकेत भी दिया है कि इनके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ की गुंजाइश नहीं है।

एक-एक केस की पड़ताल

क्राइम ब्रांच कॉलेज के एक-एक केस की जांच करेगी। टीम के एक अधिकारी बताते हैं कि जांच गहराई से की जाएगी। हम इस केस को सतही रूप से जांचना नहीं चाहते हैं।

कमिश्नर के निर्देश पर मुकदमा

बरेली कॉलेज में घोटाले का मुकदमा कमिश्नर व बोर्ड के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद के निर्देश पर दर्ज हुआ था। उन्होंने एक शिकायत पर कॉलेज की जांच कराई थी।

इसमें क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने कई मदों में गड़बड़ी पकड़ी थीं। पहले यह जांच बारादरी पुलिस को सौंपी गई। बाद में पुलिस के आला अधिकारियों ने क्राइम ब्रांच को जांच सौंप दी। वर्जन

-कॉलेज में प्राइवेट छात्रों से जुड़ी जानकारी ली है। प्राचार्य से सत्यापित दस्तावेज लिए हैं। इनका अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद अगले बिंदु की जांच आगे बढ़ाएंगे।

- सुरेंद्र कटियार, इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.