Move to Jagran APP

गो आश्रय स्थल : जांच के लिए खरीद का मांगा व्यौरा Bareilly News

गोवंश संरक्षण के लिए बनाए गए गोआश्रय स्थलों में गड़बड़ी के कई आरोप लगे हैं। कहीं जानवरों के लिए चारे की व्यवस्था नहीं है तो कहीं उनके रहने के लिए स्थान का संकट है।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 05:51 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 05:51 PM (IST)
गो आश्रय स्थल : जांच के लिए खरीद का मांगा व्यौरा Bareilly News

जेएनएन, बरेली : गोवंश संरक्षण के लिए बनाए गए गोआश्रय स्थलों में गड़बड़ी के कई आरोप लगे हैं। कहीं जानवरों के लिए चारे की व्यवस्था नहीं है तो कहीं उनके रहने के लिए स्थान का संकट है। अब इन आरोपों के बाद जिले में संचालित गोआश्रय स्थलों की जांच की जाएगी। इसके लिए सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी जय प्रकाश त्रिवेदी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखा है।

loksabha election banner

जांच में खुलेगी व्यय की पोल

जिले में बने गोवंश आश्रय स्थलों के संचालन और उस पर हो रहे व्यय की जांच पहली बार की जा रही है। इसलिए गोवंश आश्रय स्थलों के बारे में मांगी गई सभी सूचनाएं दी जाएं। जांच के लिए सभी गोवंश आश्रय स्थलों की सूची मांगी गई है। साथ ही, जिन बैंक खातों से खर्च करने के लिए पैसा निकाला गया है, उसका भी विवरण मांगा गया है। इसके अलावा जानवरों के लिए चारे में कब-कब क्या खरीदारी की गई, उसके अभिलेख और बाउचर्स भी मांगे गए हैं। जांच टीम ने कहा है कि योजना के प्रारंभ से 30 सितंबर तक सभी गोवंश आश्रय स्थलों के आय-व्यय का विवरण देखा जाना है। जानकारी समय से मिल सकें। इसके लिए डीएम को से भी जानकारी दिलाने के लिए कहा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.