Move to Jagran APP

Coronavirus News Update : कोविड अस्पतालों में बदला-बदला नजर आया माहौल

कोविड अस्पताल में शुक्रवार को हर रोज से माहौल कुछ अलग था। साफ सफाई से लेकर नाश्ता और भोजन सब कुछ समय पर था।

By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 11:33 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 11:33 PM (IST)
Coronavirus News Update : कोविड अस्पतालों में बदला-बदला नजर आया माहौल
Coronavirus News Update : कोविड अस्पतालों में बदला-बदला नजर आया माहौल

बरेली, जेएनएन। कोविड अस्पताल में शुक्रवार को हर रोज से माहौल कुछ अलग था। साफ सफाई से लेकर नाश्ता और भोजन सब कुछ समय पर था। संक्रमितों के वार्ड में चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की आवाजाही भी रोज से अधिक थी। यह सक्रियता बता रही थी कि जिले में सीएम हैं। आशंका थी कि कहीं सीएम कोविड अस्पतालों का निरीक्षण न कर लें, इसलिए सभी व्यवस्थाएं एकदम चुस्त दुरुस्त रखी गईं थीं।

loksabha election banner

शु्क्रवार को जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोविड-19 की समीक्षा बैठक करने आए थे। इसकी जानकारी गुरुवार शाम को ही आ गई थी। हालांकि सीएम का कार्यक्रम तो निर्धारित था लेकिन फिर भी जिले के अधिकारियों से लेकर अस्पतालों के प्रबंधन के लोग इसे लेकर आशंकित थे कि कहीं सीएम कोविड अस्पतालों का निरीक्षण न कर लें। इसके चलते गुरुवार रात से ही तीन सौ बेड अस्पताल से लेकर अन्य कोविड अस्पताल तक में तैयारियां शुरू कर दी गई थी। शुक्रवार को तो कोविड अस्पतालों का माहौल और दिनों से काफी अलग नजर आया। शुक्रवार को दो बार समय से साफ सफाई की गई, जहां चादरें गंदी थी उन्हें बदला गया।इसके अलावा समय से नाश्ता, खाना वार्डों में पहुंचाया गया।

संक्रमितों की भी काउंसिलिंग हुई

एल-2 अस्पतालों में भर्ती संक्रमितों की शुक्रवार को काउंसङ्क्षलग भी की गई। उन्हें कोरोना संक्रमण के बारे में बताया गया। उन्हें हिम्मत दी गई कि यह संक्रमण कुछ नहीं बिगाड़ सकता। बताया गया कि भारतीय लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत अच्छी है। संक्रमितों से कहा गया कि निगेटिविटी को बिल्कुल न आनें दें। सकारात्मक सोचें तो जल्द स्वस्थ होंगे।

एक हजार से अधिक संक्रमित भर्ती

जिले में इस समय 2200 से अधिक सक्रिय संक्रमित हैं। इसमें से करीब 1225 लोग होम आइसोलेट हैं। शेष लोगों में संक्रमण के लक्षण है इसके चलते उन्हें एल-2 व एल-3 अस्पतालों में भर्ती किया गया है। वहीं करीब 40 से 50 संक्रमि कोविड एल-1 अस्पताल में भी है। यहां चिकित्सकों की देखरेख में उन सभी का उपचार किया जा रहा है।

संक्रमित बोले - सब अच्छा

- एल-1 अस्पताल में भर्ती शहर के बिहारीपुर निवासी संक्रमित ने बताया कि साफ सफाई, भोजन आदि सब समय पर मिला है। शुक्रवार को अस्पताल में गतिविधियां तेज थीं।

- एल-2 अस्पताल में भर्ती सिविल लाइंस निवासी संक्रमित ने बताया कि खाने में तो शुरू से ही कोई शिकायत नहीं थी। चिकित्सक समय पर नहीं आते थे। लेकिन शुक्रवार को चिकित्सक, नर्स व अन्य कर्मचारी भी हालचाल लेने आते रहे।

- एल-2 अस्पताल में भर्ती फरीदपुर निवासी संक्रमित ने बताया कि सब कुछ ठीक चल रहा है। लेकिन शुक्रवार को चिकित्सकों, स्टाफ आदि ने उनका ख्याल अधिक रखा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.