Coronavirus News Update : यूपी के इस शहर में बने छह नए हॉटस्पॉट, आधा शहर हुआ सील
शहर में महिला अस्पताल में तैनात चार कर्मचारियों समेत 24 कोरोना संक्रमित के मामले सामने आने के बाद आधे से ज्यादा शहर सील हो चुका है।
बदायूं , जेएनएन। शहर में महिला अस्पताल में तैनात चार कर्मचारियों समेत 24 कोरोना संक्रमित के मामले सामने आने के बाद आधे से ज्यादा शहर सील हो चुका है। सोमवार को प्रशासन ने छह नए इलाके हॉटस्पॉट घोषित किए तो पहले से घोषित हॉटस्पॉट क्षेत्र में भी बेरीकेटिंगबढ़ाई गई है। कुछ एरिया ढाई सौ मीटर तक सील किए गए हैं और जहां दो से ज्यादा केस निकले हैं उस स्थान को पांच सौ मीटर सील किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने सभी स्थानों को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए वहां बेरीकेटिंग कराने के निर्देश दिए। पालिका प्रशासन ने उन सभी स्थानों पर बेरीकेटिंग शुरू करा दी है।
रविवार को एक साथ शहर में सबसे ज्यादा केस निकले तो प्रशासन के होश उड़ गए। रात में ही कोरोना संक्रमितों को कोविड एल वन अस्पताल तक भिजवाने के बाद प्रशासनिक अमले ने उन इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी। सोमवार की सुबह सिटी मजिस्ट्रेट ने मधुवन कालोनी, कटरा आलम शाह, पंजाबी चौक, जोगीपुरा, कल्याण नगर, चौधरी सराय को हॉटस्पॉट घोषित किया। इसके बाद वहां पर बेरीकेटिंग शुरू कराई गई।
इसके साथ ही बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पहले से हॉटस्पॉट घोषित शिवपुरम, नेकपुर, कांशीराम आवासीय कालोनी, इंदिरा चौक, कृष्णापुरी, अर्बन काओपरेटिव बैंक, चाहमीर, जालंधरी सराय के कुछ और हिस्सों को सील किया गया। शहर में नेकपुर, चाहमीर, शिवपुरम, कल्याण नगर में ज्यादा केस निकलने से उनका एरिया पांच सौ मीटर तक सील कराया गया।
चार केस मिलने के बाद महिला अस्पताल 24 घंटे को सील
जिला महिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स समेत चार कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित निकलने पर प्रशासन ने पूरी बिङ्क्षल्डग को सील कर दिया है। इससे पहले महिला अस्पताल की दोनों बिङ्क्षल्डगों के साथ सीएमओ कार्यालय को भी सैनिटाइज किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में आसपास के सभी इलाकों को सैनिटाइज किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार महिला अस्पताल की बिङ्क्षल्डग 24 घंटे तक सील रहेगी। समय सीमा के बाद बिङ्क्षल्डग को फिर से सैनिटाइज कराया जाएगा। प्रशासन की टीम जब महिला अस्पताल को सील करने पहुंची तो वहां पर भर्ती मरीजों के होश उड़ गए। उन्हें अलग-अलग स्थानों पर शिफ्ट किया गया।