बरेली मुहर्रम जुलूस में पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने का षड्यंत्र, आरोपी ने खुद लगाए थे नारे
मुहर्रम जुलूस में पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने का आरोप झूठा निकला, बरेली में योगेंद्र पाल ने खुद कैमरे के पीछे से नारे लगाकर वीडियो वायरल किया था। उसके खिलाफ सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
मुहर्रम जुलूस में पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने का आरोप झूठा पाया गया।
योगेंद्र पाल ने खुद कैमरे के पीछे से नारे लगाकर वीडियो प्रसारित किया।
सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने पर योगेंद्र पाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज।
जागरण संवाददाता, बरेली। मुहर्रम के जुलूस में पाकिस्तान समर्थित नारे लगाने का आरोप झूठा पाया गया। इससे संबंधित वीडियो प्रसारित वाले योगेंद्र पाल ने ही नारे लगाकर दूसरे पक्ष को फंसाने का प्रयास किया था। सोमवार को उसके विरुद्ध सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने एवं आईटी एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
बरेली में कैमरे के पीछे से खुद लगाए नारे, फिर प्रसारित कर दिया वीडियो
रविवार देर रात मुहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था। उसी दौरान योगेंद्र पाल ने मोबाइल फोन से वीडियो बनाया। कैमरे के पीछे रहकर खुद ही आपत्तिजनक नारे लगा दिए। इसके बाद वीडियो प्रसारित कर दावा किया कि जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे।
एसपी मुकेश मिश्र ने बताया कि वीडियो की जांच में पता चला कि षड्यंत्र रचते हुए नारे योगेंद्र ने ही लगाए थे। इसकी पुष्टि होने पर उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।
यह भी पढ़ें- गृहस्थ जीवन छोड़ पकड़ी आध्यात्म की राह, हाथरस व आगरा की दो युवतियां ईश्वरीय सेवा के लिए समर्पित
यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में 15 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे PM Modi, अगस्त में प्रस्तावित कार्यक्रम