Move to Jagran APP

बरेली में कांग्रेसियों ने शुरु किया संगठन सर्जन अभियान

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने मंगलवार को संगठन सर्जन अभियान की शुरुआत की।

By Ravi MishraEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 11:22 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 05:17 PM (IST)
बरेली में कांग्रेसियों ने शुरु किया संगठन सर्जन अभियान

बरेली, जेएनएन। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने मंगलवार को संगठन सर्जन अभियान की शुरुआत की। बिथरी विधान सभा क्षेत्र के ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद और नगर पंचायत विशारतगंज में कांग्रेस संगठन सर्जन अभियान की शुरुआत की।

loksabha election banner

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही सरकार की ओर से व्यवस्था भी न के बराबर होती जा रही है। बीते दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा भी हवा-हवाई साबित हुआ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत ही दयनीय है।

उत्तर प्रदेश जंगल राज की ओर बढ़ रहा है। इस समय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। कांग्रेस संगठन सर्जन अभियान के माध्यम से लोगों को जोड़ रही है। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों में जिला उपाध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा, जिला महासचिव कमर गनी, जिला उपाध्यक्ष महेश चंद्रा, जुनैद हसन एडवोकेट, राजन उपाध्याय, फहीम खान, गजेंद्र शर्मा समेत अन्य मौजूद रहें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.