Move to Jagran APP

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा 28 अक्टूबर को आएंगी बरेली, प्रतिज्ञा यात्रा का होगा जोरदार स्वागत

Priyanka Vadra Visit Bareilly प्रतिज्ञा यात्रा लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा 28 अक्टूबर को बरेली आएंगी। प्रतिज्ञा यात्रा का बरेली में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया जाएगा। प्रतिज्ञा यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद पीएल पुनिया समेत कई नेता शामिल रहेंगे।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Mon, 25 Oct 2021 07:10 AM (IST)Updated: Mon, 25 Oct 2021 06:11 PM (IST)
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा 28 अक्टूबर को आएंगी बरेली, प्रतिज्ञा यात्रा का होगा जोरदार स्वागत
प्रतिज्ञा यात्रा के स्वागत की तैयारियों के लिए पार्टी महासचिव अरशद अली गुड्डू रविवार को बरेली पहुंचे।

बरेली, जेएनएन। Priyanka Vadra Visit Bareilly : प्रतिज्ञा यात्रा लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा 28 अक्टूबर को बरेली आएंगी। प्रतिज्ञा यात्रा का बरेली में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया जाएगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के साथ प्रतिज्ञा यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद, पीएल पुनिया समेत कई नेता शामिल रहेंगे। प्रतिज्ञा यात्रा के स्वागत की तैयारियों के लिए पार्टी महासचिव अरशद अली गुड्डू रविवार को बरेली पहुंचे। यहां श्यामगंज स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में उनका स्वागत किया गया।

loksabha election banner

कांग्रेस पार्टी के महासचिव अरशद अली गुड्डू ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें ब्लाकों के अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष, आवेदक प्रत्याशियों से संगठन की गतिविधियों पर चर्चा कर 28 अक्टूबर को बरेली आ रही कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा के जगह-जगह स्वागत और जनसंपर्क पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि पार्टी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी बहुत ही दृढ़ इच्छाशक्ति की महिला है। वह जो कहती हैं वह करती हैंं। उन्होंने प्रदेश की जनता को सात वचन कहे हैं और वह उन वचनों को कांग्रेस की सत्ता आने पर पूरा करेंगी।

महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि यात्रा का बरेली में ऐतिहासिक स्वागत होगा। जिसकी जिम्मेदारी बांट दी गई है। बताया कि आज संगठन गांवों तक पहुंच चुका है ग्राम अध्यक्ष बन चुके हैं और अब ग्राम अध्यक्ष ग्राम की कमेटियों का गठन कर रहे हैं। इस यात्रा में प्रियंका गांधी के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद, पीएल पुनिया, इमरान प्रतापगढ़ी, आराधना मिश्रा, प्रमोद तिवारी समेत अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेता रहेंगे। इस दौरान सचिव व बरेली शहर प्रभारी अजय सारस्वत सोनी, जिला प्रभारी जितेंद्र कश्यप, जिला प्रवक्ता राज शर्मा, इलियास अंसारी, हाजी इस्लाम बब्बू, जिया उर रहमान, कृष्ण कांत शर्मा, ताराचंद चौधरी, राजन उपाध्याय, पाकीजा खान , नीतू गौरव, शाहाना भी, कमरगनी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.