यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Commercial Tax Survey News: बरेली के काराेबारियाें में मचा हड़कंप, सीमेंट काराेबारी के यहां पहुंची वाणिज्य कर विभाग की टीम, शुरु किया सर्वे
Commercial Tax Survey News बरेली में शराब काराेबारी के यहां ईडी की छापेमारी के बाद वाणिज्य कर विभाग ने सीमेंट ...और पढ़ें

बरेली, जेएनएन। Commercial Tax Survey News: बरेली में शराब काराेबारी के यहां ईडी की छापेमारी के बाद वाणिज्य कर विभाग ने सीमेंट काराेबारी के यहां सर्वे शुरू कर दिया है। ईडी, आयकर, वाणिज्य कर विभाग की टीमाें के अचानक एक्टिव हाेने से बरेली के काराेबारियाें में हड़कंप मचा हुआ। गाैरतलब है कि गुरुवार काे ईडी की टीम ने नकली शराब के मामले मे शराब काराेबारी के आवास पर छापा मारा था। जिसके बाद टीम ने जहां पांच घंटे तक काराेबारी का घर खंगाला था, वहीं टीम के सदस्य अहम दस्तावेजाें काे अपने साथ ले गए ।
शुक्रवार काे वाणिज्य कर विभाग की टीम माॅॅडल टाउन चौकी के सामने स्थित सीमेंट व्यापारी के प्रतिष्ठान पर सर्वे करने पहुंची। ज्वाइंट कमिश्नर मधुरिमा मित्रा के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम सीमेंट कारोबारी के प्रतिष्ठान पर पुलिस बल के साथ पहुंची। जहां टीम को देखकर काराेबारी सहित अन्य लाेगाें में खलबली मच गई। अधिकारियों ने आय और व्यय के दस्तावेजों को मांग कर जांच शुरू की। बिक्री की पुस्तकों की भी गहन छानबीन की। जॉइंट कमिश्नर ने बताया की फिलहाल जांच चल रही है उसके बाद ही कुछ कहना संभव है। अधिकारी दस्तावेज निकलवा कर पड़ताल कर रहे है।