सीएम योगी बोले- बेवजह चालान और कंटेमेंटजोन में परेशान न करें
राजेंद्रनगर में पिछले चार दिनों से एसपी सिटी काटे हैं गदर। सीएम ने पूछा कि शासन ने नहीं तय किया लक्ष्य कि आप चालान करें नए मोटर व्हीकल एक्ट का पालन कराए।
बरेली। बरेली के कंटमेंट जोन राजेंद्रनगर में पिछले चार दिनों से पुलिस गदर काटे हैं। वही समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कंटमेंट जोन में लोगों को परेशान न किया जाए। उन्हें सहूलियत दें। यह बीमारी कोई दो-चार महीने में ठीक होनेे वाली नहीं। वैक्सीन आने तक हमें ऐसे ही लडऩा है। इसलिए लोगों को परेशान न किया जाए। मुख्यमंत्री की यह प्रतिक्रिया उस वक्त आई, जब बरेली के राजेंद्रनगर में कंटेमेंट जोन के नाम पर बीते चार दिनों से एसपी सिटी रङ्क्षवद्र कुमार गदर काटे हुए हैं। महिलाओं से भी उलझने की उनकी तस्वीरें वायरल हो चुकी है। बावजूद इसके राजेंद्रनगर में सख्ती के नाम पर ज्यादती जारी है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पुलिस गलत कहती है कि चालान का कोई लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है। जिसको पूरा करना जरूरी है। चालान काटने से अच्छा है कि लोगों को मोटर व्हीकल एक्ट में बारे में समझाएं। दहशत न पैदा करें।
डीएम नितीश कुमार के आदेश पर पुलिस ने राजेंद्रनगर के कंटेमेंट जोन में सख्ती बढ़ाई थी। सलेक्शन प्वाइंट की तरफ से खुले रास्ते को बंद करवा दिया गया। इसके बाद सुबह से गाडिय़ों की लंबी कतारे लग रही है। लोग किसी न किसी बहाने से क्लस्टर से बाहर जाना चाहते थे। प्रेमनगर पुलिस लोगों को क्लस्टर के अंदर ही रहने की हिदायत देती रही। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं। ऐसे में लोगों की पुलिस से नोकझोक भी हुई। इसी बीच एसपी सिटी रङ्क्षवद्र कुमार भी राजेंद्रनगर पहुंच थे। यहां महिलाओं को समझाने के बजाए वह उन्हीं से जूझ गए। गाडिय़ों की कतार में एंबुलेंस भी फंसी, मरीजों के फंसने के पर भी एसपी सिटी महिलाओं से जूझते रहे। यहां लोगों के चालान भी करवाए गए। यह मामला सोशल मीडिया पर भी खूब हाईलाइट हो रहा है। पॉश कॉलोनी राजेंद्रनगर और डीडीपुरम में व्यापारी, कारोबारी और नौकरीपेशा लोग अधिक हैं। यहां लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने और तीन मौत होने के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाई। सलेक्शन प्वाइंट के पास सर्विस रोड को खुला छोड़ा गया ताकि लोग आ-जा सके। लेकिन इस रास्ते का बंद किया गया, क्योंकि अधिकारियों की नाराजगी थी कि यह एक तरह का हॉटस्पॉट हैं। यहां लोगों को घरों के अंदर ही रहना है। बाजार बंद रहने हैं। फिर राजेंद्रनगर को इतनी छूट क्यों। यही वजह है कि गुरुवार एक बार फिर राजेंद्रनगर में सख्ती बढ़ा दी गई। यहां लोगों को घरों के अंदर ही रहने को कहा गया। लेकिन लोग माने नहीं। बेरिकेङ्क्षटग के पास गाडिय़ों की लंबी कतारे लग गईं। पहले पुलिस भी सख्ती करती रही। अब यहां दोबारा रास्ता को खोला गया है।