Move to Jagran APP

बरेली में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व कांस्टेबल के बेटे से हुई झड़प, पहले दी तहरीर, फिर किया समझौता

Bareilly News सिपाही के बेटे से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि सिपाही की पत्नी ने सपा नेता के खिलाफ तहरीर दे दी लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने कार्रवाई करने की बात से इनकार करते हुए मामले में समझौता कर लिया।

By Jagran NewsEdited By: Ravi MishraPublished: Wed, 05 Oct 2022 08:39 AM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2022 08:39 AM (IST)
बरेली में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व कांस्टेबल के बेटे से हुई झड़प, पहले दी तहरीर, फिर किया समझौता

बरेली, जागरण संवाददाता। Bareilly News : यूपी के बरेली में डाॅक्टर को दिखाने को लेकर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप व पुलिसकर्मी के बेटे के बीच मंगलवार को झड़प हो गई। पुलिसकर्मी की पत्नी ने आरोप लगाया कि शिवचरण कश्यप ने बेटे को पुलिस लाइंस तक मारते हुए ले जाने की धमकी दी।

loksabha election banner

कार्रवाई के लिए महिला ने शिकायती पत्र दिया फिर कुछ ही समय बाद वापस ले लिया। कार्रवाई से इन्कार करने के बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।

दरअसल, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप पत्नी की आंख के चेकअप के लिए चौपुला रोड स्थित डाक्टर एके सक्सेना के पास पहुंचे थे। इस दौरान पुलिसकर्मी की पत्नी जया शर्मा बेटे शोभित व अन्य के साथ थी। शिवचरन पत्नी को दिखा रहे थे। इसी दौरान दिखाने को लेकर विवाद शुरू हो गई। पूर्व जिलाध्यक्ष का कहना है कि पुलिसकर्मी का बेटा दूसरे से उलझ रहा था। इस पर उसे टोका तो वह बिफर पड़ा। अभद्रता शुरू कर दी।

इधर, जया शर्मा ने आरोप लगाया कि अभद्रता सपा नेता की ओर से की गई। विरोध किया तो उन्होंने धमकाया। बेटे को यहां तक धमकी दी कि पुलिस लाइंस तक मारते ले जाऊंगा। दोनों पक्ष थाने पहुंचे। कुछ देर बाद पुलिसकर्मी की पत्नी ने लिखित रूप से कार्रवाई से इन्कार कर दिया।

कोतवाली पहुंचे सपाई

प्रकरण की जानकारी पर सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, संजीव यादव, प्रमोद बिष्ट, योगेश यादव, आरिफ कुरैशी, तनवीर अहमद व अन्य कोतवाली पहुंचे। पुलिसकर्मी का परिवार पहले माफी मंगवाने की जिद पर अड़ा था। काफी देरतक दोनों पक्षों में बहसबाजी हुई। इसी के बाद सपा नेता की ओर से भी शिकायती पत्र देने की तैयारी शुरू कर दी गई जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

लडा़ई-झगड़े की कोई बात नहीं है। सिर्फ गलतफहमी के चलते बात इतनी बढ़ी। दोनों पक्षों के बीच बातचीत से मामले का हल निकाल लिया गया है। विवाद व धमकी देने जैसी कोई बात नहीं है।- शिवचरण कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष, सपा

दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। पहले शिकायती पत्र दिया गया। फिर दोनों पक्षों ने आपस में समझाैता कर लिया है।- हिमांशु निगम, इंस्पेक्टर, कोतवाली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.