विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरेली में क्षतिग्रस्त मार्ग पर ई-रिक्शा पलटने से गई मासूम की जान

By JagranEdited By:
Published: Fri, 24 Sep 2021 05:29 AM (IST)

जागरण संवाददाता : आंवला से अतरछेड़ी होकर बिशारतगंज तक जाने वाला मार्ग इतना ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गया

बरेली में क्षतिग्रस्त मार्ग पर ई-रिक्शा पलटने से गई मासूम की जान
बरेली में क्षतिग्रस्त मार्ग पर ई-रिक्शा पलटने से गई मासूम की जान

जागरण संवाददाता : आंवला से अतरछेड़ी होकर बिशारतगंज तक जाने वाला मार्ग इतना ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गया है कि इस पर राहगीरों का चलना मुश्किल है। गुरुवार को इसी मार्ग पर एक ई-रिक्शा पलटने से पांच माह के मासूम की जान चली गई। दोपहर में आंवला के मुहल्ला गौसिया चौक का ई-रिक्शा चालक कस्बे से सवारियां लेकर आंवला जा रहा था। उसके ई-रिक्शे में ग्राम अतरछेड़ी के सद्दाम व उनकी पत्नी अपने पांच माह के बच्चे के साथ बैठी थीं। ग्राम डरुआपुर के समीप अरिल नदी के ऊपर बने काज-वे के ढाल पर सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण ई-रिक्शा पलट गया, जिसमें सद्दाम की पत्नी व उनका बच्चा उसके नीचे दब गए, जिसमें बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे के पिता ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं, नहीं कराई गई मरम्मत

आंवला व बिथरी चैनपुर दो विधानसभा क्षेत्र के दायरे में आंवला-अतरछेड़ी मार्ग आता है, जो पूरी तरह से बदहाल है। निर्माण तो दूर अभी तक मरम्मत की सुध नहीं ली गई है। इस वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। क्षेत्र के मनोज सिंह, आदेश मौर्य, योगेश अग्रवाल व देशपाल वर्मा ने बताया कि दोनों क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों से कई बार मरम्मत के लिए कहा गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

---------------------------

दस साल पहले हुआ था सड़क का निर्माण

दस साल पूर्व लोक निर्माण विभाग ने आंवला-अतरछेड़ी मार्ग का निर्माण कराया था। धीरे धीरे यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया। जहां से आवाजाही में लोगों को दिक्कत हो रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार खामोश हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।