Move to Jagran APP

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष बोले, सफाई कर्मचारियों को पैसा नहीं देने वाले ठेकेदारों को अधिकारी करें ब्लैकलिस्ट

सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेद्र नाथ वाल्मीकि रविवार को सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को जाना। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने 15 सूत्रीय मांग पत्र के बारे में बातचीत की।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 04:53 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 04:53 PM (IST)
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष बोले, सफाई कर्मचारियों को पैसा नहीं देने वाले ठेकेदारों को अधिकारी करें ब्लैकलिस्ट
सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेद्र नाथ वाल्मीकि रविवार को सर्किट हाउस पहुंचे।

बरेली, जेएनएन।  सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेद्र नाथ वाल्मीकि रविवार को सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को जाना। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने 15 सूत्रीय मांग पत्र के बारे में बातचीत की। आयोग के अध्यक्ष ने महिला सफाई कर्मचारियों को उनके घर के आसपास तैनात किए जाने, कर्मचारियों को वर्दी दिलाने, सफाई कर्मियों काे पैसा नहीं देने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने पदाधिकारियों से धरना समाप्त करने को कहा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राजेश कुमार, सुरेश शिंदे, विजय कुमार मन्नू, राजेंद्र समदर्शी, वेद प्रकाश वाल्मीकि, देवदास चौहान, सुनील वाल्मीकि, किशन लाल आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

नगर विकास मंत्री करेंगे समीक्षा बैठक

 बरेली : नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन मंगलवार को शहर पहुंचेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार के अनुसार नगर विकास मंत्री नौ मार्च को रात आठ बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दस मार्च की सुबह दस बजे से 11 बजे तक जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। इसके बाद कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। दोपहर 12 बजे स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए खरीदे गए पांच हैवी टिपर जनता को समर्पण करेंगे। साढ़े बारह बजे आयुक्त कार्यालय पर नगर निगम की ओर से डेढ़ बजे से स्मार्ट सिटी की समीक्षा करेंगे। सवा दो बजे शील चौराहा पर स्मार्ट रोड का लोकार्पण करने जाएंगे। तीन बजे सथरापुर स्थित सॉलिड वेस्ट परियोजना का शिलान्यास करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.