विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीलीभीत की बीसलपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी विवेक वर्मा पर दर्ज किया गया मुकदमा, यह लगा आरोप

By Vivek BajpaiEdited By:
Published: Sun, 20 Feb 2022 09:46 AM (IST)

बीसलपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विवेक कुमार वर्मा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने ...और पढ़ें

आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बरेली, जेएनएन। पीलीभीत में बीसलपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विवेक कुमार वर्मा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस विधानसभा क्षेत्र में उड़नदस्ता (प्रभारी) जगदीश कुमार मिश्रा की ओर से बीसलपुर कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा कि विगत 17 फरवरी को भाजपा प्रत्याशी ने अपने घर से समीप बने मैरिज हाल में रिटर्निंग अफसर से अनुमति लिए बगैर चुनावी सभा की। उनकी ओर से आयोजित इस चुनावी सभा में दो सौ लोग शामिल रहे। जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो उड़नदस्ता टीम की सदस्य उप निरीक्षक रूपा विष्ट व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चुनावी जनसभा को लाउडस्पीकर लगाकर संबोधित किया जा था। चुनावी सभा में 200 लोग उपस्थित थे। रिपोर्ट में कहा गया कि चुनावी सभा के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रिटर्निंग अफसर से चुनावी सभा के लिए पूर्व में अनुमति लिया जाना अनिवार्य है।

मौसम के साथ चढ़ेगा सियासी तापमान : तराई के जिले में मौसम के साथ ही सियासी तापमान भी बढ़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से रविवार को दिन में अधिकतम तापमान में और बढ़ोत्तरी होने का पूर्वानुमान दिया गया है। दूसरी ओर भाजपा के कद्दावर नेता, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को यहां पहुंचकर सियासी तापमान बढ़ाएंगे। शनिवार को आज प्रात: कोहरा नहीं आया। इस कारण सुबह से ही धूप में तेजी रही। ऐसे में ठंड में भी अच्छी खासी कमी आ गई। सबह के समय तमाम बच्चे खुशनुमा मौसम के बीच अपने स्कूलों में पहुंचे। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डा. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। डा. ढाका के अनुसार शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया है। रविवार को भी तापमान में इसी तरह से बढ़ोत्तरी रहने की संभावना है। अब लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने बताया कि रविवार को मौसम कुछ गर्म रहेगा लेकिन अगले दिन आसमान पर बादल उमड़ने की संभावना है लेकिन बारिश नहीं होगी।