पांच दिन बाजार खोलने की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री से मिले व्यापारी
55 घंटे की बंदी में शनिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का एक शिष्ट मंडल केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से मिला। सभी ने यहां केंद्रीय मंत्री से मिलकर सप्ताह में पांच दिन सभी बाजार एक साथ खोलने की मांग की।
बरेली, जेएनएन । जिला प्रशासन की ओर से जारी रोस्टर का विरोध अभी भी जारी है। 55 घंटे की बंदी में शनिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का एक शिष्ट मंडल केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से मिला। सभी ने यहां केंद्रीय मंत्री से मिलकर सप्ताह में पांच दिन सभी बाजार एक साथ खोलने की मांग की। साथ ही कहा कि अधिक उम्र और बीमार लोग दुकान पर न या कम आएं। सभी शारीरिक दूरी का पालन कराएंगे। इसके अलावा कोविड-19 से जुड़े अन्य नियमों का पालन होगा।
व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि व्यापार मंडल ने शुक्रवार को एक प्रार्थना पत्र डीएम को दिया था, लेकिन उस पर निर्णय नहीं हो सका है। व्यापारियों के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री ने डीएम नितीश कुमार से फोन पर बात की। व्यापारियों के मुताबिक जिस पर डीएम ने सैद्धांतिक सहमति दी है। केंद्रीय मंत्री ने एक पत्र भी डीएम को इस संबंध में लिखा है।
प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया, महानगर कोषाध्यक्ष संजीव चांदना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गेश खटवानी, दर्शन लाल भाटिया, मुकेश अग्रवाल, विपिन गुप्ता, अजय गुप्ता शैंकी, र¨वद्र टंडन, कैलाश मित्तल, श्याम मिठवानी व मनमोहन सब्बरवाल शामिल रहे। थोक दवा बाजार रविवार को बंद करने पर बनी सहमति कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए जुलाई माह में प्रत्येक रविवार को बंद करने की सहमति बनी है।
दरअसल दो थोक दवा व्यापारी कोरोना संक्रमित निकलने के बाद सभी ने यह फैसला लिया है। जबकि कुछ अन्य दवा व्यापारी की हालात भी खराब चल रही है। सरकार ने 55 घंटे की बंदी के आदेश दिए हैं। ऐसे में थोक दवा व्यापारी केवल रविवार को अपनी दुकानें बंद रखेंगे। सहमति देने वालों में दवा व्यापारी विजय अरोरा, दिनेश रस्तोगी, सुरेंद्र साहनी, सुनील माटा, नागेंद्र पाल सक्सेना, मुकेश अग्रवाल, राजेश ओबेराय, रितेश मोहन गुप्ता, सतीश सेठी, मनोज कालरा, संजीव अग्रवाल आदि शामिल हैं।
खोलें या बंद करें : असमंजस मे व्यापारी श्यामगंज किराना बाजार में जहां व्यापारियों ने स्वैच्छिक बंदी की बात कही है वहीं एक संगठन पांचों दिन बाजार खोलने की बात कह रहा है। ऐसे में जहां वृद्ध एवं गंभीर बीमार व्यापारी से दुकान पर कम आने की सलाह दी जा रही है। वहीं राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा ने इस पर कमेंट भी किया है। वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री जितेंद्र रस्तोगी ने श्यामगंज बाजार खोलेंगे या बंद करेंगे, धर्म संकट होने की बात कहते हुए सोशल मीडिया में कमेंट किया है।