Move to Jagran APP

भाजपाइयों को याद आए राम, बीच सड़क पर खूब लगे नारे

बरेली, जेएनएन: भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली में सरकार की योजनाएं कम गिनाई गई, राम मंदिर

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 01:58 AM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 01:58 AM (IST)
भाजपाइयों को याद आए राम, बीच सड़क पर खूब लगे नारे

बरेली, जेएनएन: भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली में सरकार की योजनाएं कम गिनाई गई, राम मंदिर का उद्घोष जोरशोर से किया गया। समापन समारोह में पदाधिकारियों ने जैसे ही मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा लगाया, जवाब में तुरंत कार्यकर्ताओं ने रामलला हम आएंगे बोलकर उनका पुरजोर समर्थन किया।

loksabha election banner

रैली के लिए कार्यकर्ता सुबह 10 बजे एमबी इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां सामने वाले मैदान में भोजीपुरा, नवाबगंज, मीरगंज विधानसभा और पीछे वाले मैदान में शहर व कैंट विधानसभा के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि अब लोगों के खाते में 99 पैसे नहीं, बल्कि पूरे सौ पैसे जा रहे हैं, जबकि भाजपा सरकार से पहले एक पूर्व प्रधानमंत्री ने खुद कहा था कि जनता के पास महज 15 पैसे पहुंचते हैं। मुख्य अतिथि क्षेत्र संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी अनुशासित है। बाइक रैली में इसका ध्यान रखे। रैली में संदेश देना है कि देश को विश्व गुरु बनाना है, तो इसका नेतृत्व एकमात्र नरेंद्र मोदी है। उन्होंने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। फिर ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य के साथ स्वयं बाइक पर पीछे बैठे और सबसे आगे चले। विभिन्न मार्गो से होते हुए गांधी उद्यान पहुंचे। लोकसभा पालक संजीव अग्रवाल ने रैली में शामिल सभी लोगों का आभार जताया और जय श्रीराम के नारे के साथ मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा लगाया। जबाव में कार्यकर्ताओं ने रामलला हम आएंगे बोलकर जय श्रीराम का नारा लगाया।

रैली में ये लोग रहे मौजूद

जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, लोकसभा प्रभारी सुरेश गंगवार, जिला उपाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, वीरेंद्र गंगवार वीरू, पवन शर्मा, चंचल गंगवार, आदेश प्रताप सिंह, दिगम्बर पटेल, भोजीपुरा ब्लाक प्रमुख योगेश पटेल, सुरेंद्र सिंह, हरेन्द्र पटेल, डॉ. नरेश गंगवार, प्रत्येश पांडे, देवेंद्र जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा, राजन सक्सेना, राहुल साहू, मनोज यादव, सुरेश राठौर, डॉ. केएम अरोड़ा, ललित अवस्थी, ब्रजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.