Move to Jagran APP

UP Assembly Election 2022 : बसपा ने बदायूं से फूंका चुनावी बिगुल, दातागंज विधानसभा सीट पर घोषित किया उम्मीदवार

UP Assembly Election 2022 बसपा ने बदायूं जनपद के दातागंज विधानसभा क्षेत्र से गुरुवार को चुनावी बिगुल फूंक दिया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के प्रभारी शम्शुद्दीन राईन ने महंगाई बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Thu, 28 Oct 2021 09:57 PM (IST)Updated: Thu, 28 Oct 2021 09:57 PM (IST)
UP Assembly Election 2022 : बसपा ने बदायूं से फूंका चुनावी बिगुल, दातागंज विधानसभा सीट पर घोषित किया उम्मीदवार
महंगाई और किसानों के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

बरेली, जेएनएन। UP Assembly Election 2022 : बसपा ने बदायूं जनपद के दातागंज विधानसभा क्षेत्र से गुरुवार को चुनावी बिगुल फूंक दिया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के प्रभारी शम्शुद्दीन राईन ने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। बसपा शासन की प्रशासनिक और कानून व्यवस्था की याद दिलाते हुए जनसमर्थन जुटाया। दातागंज से रचित गुप्ता सोनू को प्रत्याशी घोषित करते जनसंपर्क अभियान शुरू कर बसपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।

loksabha election banner

दातागंज तहसील के निकट सीएलडीपी इंटर कालेज के मैदान पर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राईन ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। किसानों को ट्यबेल से सिंचाई करना मुश्किल हो गया है। रसोई गैस के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जा रही है।

सपा ने भी युवाओं और मुसलमानों के लिए घोषणाएं की थी, लेकिन सरकार बनने के बाद सब भूल गए। बसपा शासनकाल में प्रशासनिक और कानून व्यवस्था की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि जब मायावती मुख्यमंत्री थीं तो आंबेडकर गांवों हर समस्या का निदान होता था, प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जाते थे। गरीबों के लिए आंबेडकर आवास और शहरी गरीबों के लिए काशीराम आवास दिए गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जनता के बीच रहते थे, कोई घटना होने पर प्रदेश स्तरीय अधिकारी मौके पर पहुंचता था।

बसपा की सरकार बनने पर फिर उसी तरह का शासन और विकास मिलेगा। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे पहले उन्होंने रचित गुप्ता सोनू को दातागंज से प्रत्याशी घोषित कर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 में जुटने का आह्वान किया। सांसद गिरीश चंद्र जाटव, मुख्य सेक्टर प्रभारी राजकुमार गौतम, राजेश सागर, अमर चंद्र जौहर, लक्ष्मीनारायण, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन अली ने भी विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम ने आभार व्यक्त किया। संचालन जिला महासचिव नीरज दिवाकर ने किया। इस मौके पर डा.क्रांति कुमार, बुधपाल सिंह, राममूर्ति लाल एडवोकेट, गुरदयाल, मदन पाल, राजीव गुप्ता, ज्ञान सिंह पाल, जयपाल, रामप्रकाश त्यागी आदि मौजूद रहे।

टिकट वितरण में सबसे आगे निकली बसपाः विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण में बसपा सबसे आगे निकली है। सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा समेत सपा और कांग्रेस में टिकट को लेकर अभी अंदरखाने मंथन चल रहा है। इस बीच बसपा ने दातांगज से प्रत्याशी की घोषणा कर माहौल को चुनावी बना दिया है। जल्द ही दूसरी विधानसभाओं के भी टिकट घोषित करने की तैयारी में है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.