ईट से युवक पर किया हमला
बरेली । जागरण से लौट रहे एक युवक पर हमलावरों ने मामूली विवाद में ईट से हमला कर गंभीर
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Mar 2018 03:01 AM (IST)Updated: Fri, 30 Mar 2018 03:01 AM (IST)
जासं, बरेली: देवी जागरण से घर लौट रहे एक युवक पर हमलावरों ने मामूली विवाद में ईट से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। संजय नगर निवासी आकाश लाइट का काम करता है। बुधवार को उसने देवी जागरण में लाइटिंग की थी। रात करीब एक बजे वह वहां से लौट रहा था। संजय नगर रोड जाने वाले मोड़ पर उसका वहीं के रहने वाले राजाराम व एक अन्य से विवाद हो गया। जिस पर राजाराम ने आकाश के सिर पर ईट मार दी। इससे वह बाइक के साथ गिर गया। इसके बाद उसके सिर पर ईट से कई प्रहार कर दिए। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें