दहेज के खातिर विवाहिता को मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जलाया, सात के खिलाफ मुकदमा
भुता थाना क्षेत्र में दहेज के खातिर विवाहिता को मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया। मामले में पति सास जेठ जेठानी समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बरेली, जेएनएन। भुता थाना क्षेत्र में दहेज के खातिर विवाहिता को मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पति, सास, जेठ, जेठानी समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।
घटना भुता थाना क्षेत्र के ग्राम गूंगा की है। आरोप है कि दहेज के खातिर ससुराल वालों ने विवाहिता के शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। जिससे वह जिंंदा जल गई। मायके वालों ने विवाहिता की हत्या किए जाने की रिपोर्ट पति, सास ,जेठ ,जिठानी, देवर सहित सात लोगों के विरुद्ध थाना भुता में दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है।