BREAKING : बदायूं में देवस्थल निर्माण को लेकर दो समुदायों में पथराव, एक घायल
देवस्थल निर्माण को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया।
बदायूं, जेएनएन: देवस्थल निर्माण को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। विवाद बढ़ने पर वहां मारपीट होने लगी। दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। गांव का ही एक शख्स चुटहिल हो गया। मौके पर कई थानों के फोर्स पहुंच गर्इ। पुलिस को देखकर उपद्रवी भाग निकले जबकि गांव में तनाव व्याप्त है।
थाना कुंवरगांव क्षेत्र के बनेई गांव में कुछ लोग देवस्थल का निर्माण करा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर दूसरे समुदाय के लोग निर्माण स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने देवस्थल निर्माण का जमकर विरोध किया। दोनों समुदाय के लोग वहां इक्टठा हो गए। कुछ ही देर में वहां हंगामा होने लगा। पहला समुदाय देवस्थल निर्माण होने को लेकर अड़ा रहा। निर्माण न रुकने पर दाेनों समुदायों में मारपीट होने लगी। इसी बीच दूसरे समुदाय ने पथराव कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। पथराव में गांव के ही सुंदरलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दो समुदायों के बीच पथराव की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मोर्चा संभालकर हालत काबू में किया। इसी बीच उपद्रवी फरार हो गए। एसपी सिटी समेत एसडीएम ने घटनास्थल का जायला लिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गर्इ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप