Move to Jagran APP

बरेली में मुंहबोली भांजी का दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने के आरोपित का शव पेड़ से लटका मिला

Murder in Bareilly सोमवार को दिन में आंवला में मो.विलायत गंज के पास बाग में एक 35 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। युवक दुष्कर्म के एक मामले में नामजद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 09:16 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 09:16 PM (IST)
बरेली में मुंहबोली भांजी का दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने के आरोपित का शव पेड़ से लटका मिला
मृतक युवक ग्राम मनौना का नन्हे बाबू था।

बरेली, जेएनएन। Murder in Bareilly : सोमवार को दिन में आंवला में मो.विलायत गंज के पास बाग में एक 35 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। युवक दुष्कर्म के एक मामले में नामजद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक युवक ग्राम मनौना का नन्हे बाबू था। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व उसने गांव की ही एक किशोरी के साथ तमंचा दिखाकर न केवल दुष्कर्म किया बल्कि उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली थी।किशोरी उसे मामू कहकर बुलाती थी। बाद में युवक ने वीडियो वायरल भी कर दिया था । 

loksabha election banner

किशोरी के चाचा ने इस बारे में जब अपने भाई को बताया तब 29 जुलाई को आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश देनी शुरू की। दबाव बनाने के लिए उसकी बहन व बहनोई को भी हिरासत में लिया गया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। इसी बीच सोमवार को उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है लेकिन इस सम्बंध में कोई तहरीर नहीं दी है।कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि युवक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपित था। नशा भी करता था। प्रथम दृष्टया उसने आत्महत्या ही की है। अन्य किसी प्रकार की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

जमीन के विवाद में गर्भवती को पीटकर किया घायल : ग्राम वाहनपुर में जमीन को लेकर राजू व रमेश के बीच पिछले पांच वर्षों से रंजिश चल रही है। जिसका वाद न्यायालय में चल रहा है। राजू का कहना है कि उसे गांव में सरकारी आवास मिला है। वह सोमवार की सुबह उसकी नींव खुदवा रहा था। आरोप है कि उसी समय रमेश के पुत्र वेद प्रकाश ने वहां पहुंचकर नींव खोदने को मना किया और गाली गलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो वह मारने को भिड़़ गया। उसे बचाने के लिए उसकी गर्भवती पत्नी आई तो आरोपित ने उसके पेट पर पैर मार दिया। जिससे उसकी हालात गम्भीर हो गई। इस मामले में तहरीर दी गई है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.