Move to Jagran APP

यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का आरोप- सपा व कांग्रेस कहती है भाजपा की वैक्सीन, मत लगवाओ...

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के बरेली प्रवास का प्रयोजन कोविड संक्रमण में दिवंगत हुए जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के परिवारों को ढांढस बंधाने का था। लेकिन जनप्रतिनिधियों के साथ बंद कमरे की बैठक में वह विधानसभा चुनाव 2022 की नब्ज भी टटोली गई।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 10:26 AM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 10:36 AM (IST)
बरेली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों के साथ 2022 की नब्ज भी टटोली।

बरेली, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के बरेली प्रवास का प्रयोजन कोविड संक्रमण में दिवंगत हुए जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के परिवारों को ढांढस बंधाने का था। लेकिन जनप्रतिनिधियों के साथ बंद कमरे की बैठक में वह विधानसभा चुनाव 2022 की नब्ज भी टटोली गई। मीडिया से मुखातिब होने पर उन्होंने कहा कि सपा और बसपा के शासन को आपने देखा। अब योगी आदित्यनाथ का देख रहे हैं। वक्त था, जब सैफई खानदान, एक परिवार एक व्यक्ति राज्य को चलाता था। योगी शासन में कानून है। कोई एक व्यक्ति नहीं कह सकता है कि मैं किसी को बचा सकता हूं। गुनहगार हो तो सलाखों के पीछे जाओगे।

loksabha election banner

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी को आपने देखा। विपक्ष में रहते संकटकाल में सत्तापक्ष के साथ खड़े रहे। आज कोविड संक्रमण के संकटकाल में सपा, कांग्रेस कहती है कि वैक्सीनेशन भाजपा का है। मत लगवाओ...। ऐसा नहीं होना चाहिए। ईश्वर ने बचा लिया। स्थिति नियंत्रित हो गई। मुख्यमंत्री निगेटिव होने के बाद भ्रमण पर रहे। अच्छा कार्य हुआ। आज जनता राहत में है। बसपा के लिए साफ्ट कार्नर के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने परिश्रम की पराकाष्ठा और इमानदार छवि आपको कही नहीं मिलेगी। हमारा नेतृत्व सक्षम है।

उन्होंने बरेली प्रवास पर कहा कि कोविड में संगठन के पदाधिकारियों ने अपने परिवारों के मुखिया को खो दिया। ऐसे परिवारों पर सरकार का ध्यान केंद्रीत है। वैक्सीनेशन के साथ कोविड संक्रमण नियंत्रित करने के लिए डॉक्टरों की टीमें बनाकर सभी जिलों में भेजी जा रही है। पूरी भाजपा सेवाकार्य के लिए गांव-गांव चल रही है। मास्क और सैनिटाइजर दिया जा रहा है। मंत्रीमंडल में फेरबदल को लेकर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। सर्किट हाउस में अपने प्रवास के दौरान उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बरेली कोर कमेटी के साथ वर्चुअल बैठक में चर्चाएं की।

रेखा पटेल के घर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री : सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी घोषित करने और भाजपा के प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं होने पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विचार चल रहा है। जल्द ही नाम की घोषणा की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार जिला पंचायत अध्यक्ष की दावेदार रेखा पटेल के घर पहुंचे। उनके पति योगेश पटेल से मुलाकात की। उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दरम्यान रेखा पटेल के नाम पर मजबूती से चर्चा हुई। हालांकि हाइकमान के निर्णय को अंतिम मानने का आश्वासन दिया गया है।

स्व. केसर सिंह के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की : नवाबगंज के विधायक स्व. केसरसिंह के घर प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैं हरदोई, शाहजहांपुर में ऐसे परिवारों से मिलता हुआ आया हूं। जिन्होंने अपने मुखिया को इस दौर में खो दिया। बरेली, रामपुर, मुरादाबाद होते हुए मेरठ और कासगंज जाऊंगा। पार्टी के मंत्री, सांसद और विधायक लगातार ऐसे परिवारों की चिंता कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.