BJP Prabuddh Varg Sammelan : आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप बाेेले- विकास के स्थापित किए जा रहे नए आयाम
BJP Prabuddh Varg Sammelan भाजपा का विधानसभा स्तरीय प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि हमारा प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में विकास के नवीन आयामों को छू रहा है।
बरेली जेएनएन। BJP Prabuddh Varg Sammelan : भाजपा का विधानसभा स्तरीय प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि हमारा प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में विकास के नवीन आयामों को छू रहा है। सड़कों का जाल हो या स्वास्थ सुविधाओं में जिला अस्पतालों मेडिकल कालेजों या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण, शिक्षा के क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प योजना के नवीनीकरण कक्षा के स्तर को सुधारा जा रहा है।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने योगी सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की चर्चा करते हुए चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया। संचालन सुभाष गौड़ ने किया। कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र यादव, राजेश यादव, पूर्व एमएलसी भारत सिंह यादव, पूनम यादव, दीपक यादव, पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार, अवधर शर्मा, सौरभ माहेश्वरी नगर अध्यक्ष, ताराचंद कश्यप, देवसिंह यादव, संजीव पहलवान, सचिन शर्मा, पीयूष माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
शाहजहांपुर सांसद का बेटा बना भाजयुमाे जिलाध्यक्ष, संभाली कमान
शाहजहांपुर सांसद अरुण सागर के बेटे अभिषेक सागर को दोबारा भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। उन्हें पर्टी नेताओं ने बधाई दी। 2018 में भी अभिषेक को यह दायित्व दिया गया था। भाजयुमो के तिलहर नगर मंडल प्रभारी, लोकसभा चुनाव में प्रभात फेरी अभियान के संयोजक पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनकी कार्यकुशलता देख पंचायत चुनाव में उन्हें ददरौल ब्लाक का संयोजक बनाया गया था।