Move to Jagran APP

भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह की पहल से लोगों की जागी उम्मीद Badaun News

दातागंज से बरेली मंडल मुख्यालय की दूरी 50 किलोमीटर है। सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि देहात के लोगों को तहसील तक आने में कितनी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 03:58 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 05:49 PM (IST)
भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह की पहल से लोगों की जागी उम्मीद Badaun News
भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह की पहल से लोगों की जागी उम्मीद Badaun News

बदायूं, जेएनएन : उसावां और म्याऊं ब्लॉक के दिन बहुरने वाले हैं। इन दोनों ब्लॉकों को अलग कर नई तहसील बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह की पहल पर जिला प्रशासन ने क्षेत्र का ब्यौरा शामिल करते हुए प्रक्रिया शुरू की है। क्षेत्रीय विधायक भी शासन स्तर पर पैरवी कर रहे हैं, इसलिए क्षेत्रीय ग्रामीणों का सपना जल्द साकार होने के आसार दिखने लगे हैं।

loksabha election banner

दातागंज विधानसभा में चार ब्लॉक आते हैं। जिसमें समरेर, दातागंज, उसावां, म्याऊं शामिल है। किलोमीटर के हिसाब से दातागंज तहसील दातागंज से उसावां की दूरी से 37 किलोमीटर है। जबकि दातागंज से उसैत, कटरा सआदतगंज की दूरी 53 किलोमीटर है। जितनी देर में कटरा सआदतगंज के लोग दातागंज तहसील काम के लिए आते हैं। दातागंज के लोग मंडल मुख्यालय पहुंच जाते हैं।

दातागंज से बरेली मंडल मुख्यालय की दूरी 50 किलोमीटर है। सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि देहात के लोगों को तहसील तक आने में कितनी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कई वर्षों से सपा, बसपा सरकार में म्याऊं और उसावां ब्लॉक अलग कर नई तहसील बनाने के लिए धरना-प्रदर्शन हुए। ग्रामीणों की दिक्कत को देखते हुए भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह ने इसकी पैरवी शुरू की।

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। म्याऊं और उसावां की जनता की परेशानी को बताया उन्हें पत्र भी दिया। अलग तहसील बनाने के लिए पुरजोर पैरवी की। इसके अलावा प्रदेश के तत्कालीन मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडे से मुलाकात कर अलग तहसील बनाने के लिए पत्र दिया था। पिछले दिनों शासन की ओर से डीएम से मामले में जानकारी मांगी गई। इस दिशा में जिला प्रशासन ने नई तहसील बनाने के लिए शासन को लिखा है।

काफी समय से ग्रामीण अलग तहसील बनाने की मांग कर रहे थे। उनकी मांग भी जायज है। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए उनके हक में अलग तहसील बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हूं। तहसील बनाने के लिए शासन में पैरवी भी की है, शासन की ओर से जानकारी मांगी गई थी। जिलाधिकारी ने मामले में शासन को लिखा। उम्मीद की जा रही है कि सकारात्मक परिणाम आएंगे। - राजीव कुमार सिंह, भाजपा विधायक 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.