भाजपा मनाएगी सरकार के एक साल का जश्न
-भाजपा 21 मार्च से शुरू करेगी चार दिनी कार्यक्रम -24 मार्च को प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक रहेंगे का
-भाजपा 21 मार्च से शुरू करेगी चार दिनी कार्यक्रम
-24 मार्च को प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक रहेंगे कार्यक्रम में मौजूद
-जिला और महानगर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में होगा जश्न
जागरण संवाददाता, बरेली : प्रदेश में अपनी सरकार का एक साल पूरा होने के मौके पर भाजपा की ओर से सभी जिला मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बरेली में भी इस मौके पर चार दिनी जश्न मनाया जाएगा। विधानसभा वार इस आयोजन को करने का फैसला पार्टी नेताओं ने लिया है। 24 मार्च को प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी ने इसे सभी जिला मुख्यालयों के साथ ही सभी विधानसभाओं और ब्लॉकों में भी इसे मनाने का फैसला किया गया है। सभी जिला मुख्यालयों में एक साथ 24 मार्च को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पार्टी की ओर से मंत्रियों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया जाएगा। एक साल की उपलब्धियां उन्हें बताई जाएंगी। साथ ही उन्हें इन उपलब्धियों को जनता तक ले जाने का निर्देश भी दिया जाएगा। बरेली में इसका आयोजन जिला और महानगर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में होगा। जिला कमेटी इसे शहर और कैंट विधानसभा छोड़ कर सभी विधानसभाओं में आयोजित करेगी। 24 मार्च को संजय नगर स्थित भाजपा दफ्तर के पास स्थित एक बेंक्वेट हाल में बड़ा आयोजन होगा।
वर्जन---
प्रदेश में एक साल पूरा होने के मौके पर सभी जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन के रूप में जश्न मनाने का निर्देश दिया गया है। बरेली में यह कार्यक्रम चार दिन आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए सारी तैयारी मुकम्मल कर ली गई है। 24 को बड़ा आयोजन होगा।
-रविंद्र सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष भाजपा
--------