Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019: बदायूं में आज सबसे बड़ा सियासी घमासान, भाजपा v/s महागठबंधन झोकेगा पूरी ताकत

देश में संभवतया पहली बार होगा जब बदायूं लोकसभा सीट पर 13 अप्रैल यानी शनिवार को भाजपा और महागठबंधन के बीच सबसे बड़े सियासी घमासान की बिसात बिछेगी।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 10:57 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 09:50 AM (IST)
Loksabha Election 2019: बदायूं में आज सबसे बड़ा सियासी घमासान, भाजपा v/s महागठबंधन झोकेगा पूरी ताकत
Loksabha Election 2019: बदायूं में आज सबसे बड़ा सियासी घमासान, भाजपा v/s महागठबंधन झोकेगा पूरी ताकत

जेएनएन, बदायूं : देश में संभवतया पहली बार होगा, जब बदायूं लोकसभा सीट पर 13 अप्रैल यानी शनिवार को भाजपा और महागठबंधन के बीच सबसे बड़े सियासी घमासान की बिसात बिछेगी। पश्चिमी उप्र के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष अजित सिंह चुनाव का रुख मोडऩे के लिए दहाड़ेंगे। जाहिर है। एक ही दिन, एक ही जिला... प्रदेश के सबसे बड़े विरोधियों की सभा में जुटने वाली भीड़ का रुख रुहेलखंड के सियासी मूड को भी परखेगा।

loksabha election banner

बदायूं में 23 अप्रैल को मतदान होना है। यह टक्कर इसलिए भी दिलचस्प होगी, क्योंकि बदायूं सीट सभी दलों के लिए नाक का सवाल बन गई है। पिछले लोकसभा चुनाव में मोदी सुनामी के बावजूद मुलायम कुनबे के धर्मेंद्र यादव जीतने में कामयाब हुए थे। यही कारण है, भाजपा हरहाल में बदायूं का सपाई किला ढहाकर हार का सूखा खत्म करना चाहती है। जबकि सपा को किसी हाल में यह सीट गंवाना गंवारा नहीं है। धर्मेंद्र यादव को इस बार बसपा और रालोद का भी सहारा है। हालांकि, राजनीति के महामुकाबले में कांग्रेस अपने पुराने सिपहसालार सलीम इकबाल शेरवानी को लेकर मैदान में उतरी है, जो साइकिल की भी सवारी कर चुके हैैं। भाजपा ने जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटी संघमित्रा को मैदान में उतारा है।

सियासी संग्राम की ऐसी होगी बिसात

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पूर्वान्ह 11 बजे इस्लामियां इंटर कॉलेज में चुनावी जनसभा करेंगे। पार्टी ने भीड़ जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं, बसपा प्रमुख मायावती, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत ङ्क्षसह मुजरिया में एसएस गल्र्स इंटर कॉलेज में दोपहर दो बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। महागठबंधन ने भी ताकत दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.