जंक्शन पर फूड स्टॉल नहीं खोल रहे वेंडर
रेल बोर्ड ने शर्तो के साथ फूड स्टाल खोलने के आदेश दिए हैं। ऐसे में वेंडर न तो स्टॉल खोल रहे हैं और न ही लाइसेंस रिन्यूवल करा रहे हैं। दरअसल इसमें 20 से 25 हजार का खर्च आ रहा है। यात्रियों की संख्या कम है ऐसे में सिर्फ घाटे का ही सौदा है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 02:16 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 02:16 AM (IST)
बरेली, जेएनएन : रेल बोर्ड ने शर्तो के साथ फूड स्टाल खोलने के आदेश दिए हैं। ऐसे में वेंडर न तो स्टॉल खोल रहे हैं और न ही लाइसेंस रिन्यूवल करा रहे हैं। दरअसल इसमें 20 से 25 हजार का खर्च आ रहा है। यात्रियों की संख्या कम है ऐसे में सिर्फ घाटे का ही सौदा है। सभी सात से आठ महीने ट्रेन संचालन के दौरान शुल्क माफी की मांग कर रहे हैं। वहीं, लॉकडाउन में कई वेंडर घर लौट चुके हैं। लोकल के वेंडर भी खास मुनाफा न होने के कारण तैयार नहीं है। जंक्शन पर कुल 26 फूड स्टाल हैं। इनमें सिर्फ अभी पाच ही खुले है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें