विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुबई में पाकिस्तानी मुक्केबाज अबू बकर से भिड़ेंगे बरेली के अदनान, 6 नवंबर को पर्ल जुमेराह में होगा मुकाबला

Published: Wed, 04 Nov 2026 09:27 AM (IST)

बरेली के अदनान अहमद 6 नवंबर को दुबई में पाकिस्तानी मुक्केबाज अबू बकर शेख से भिड़ेंगे।

मुक्केबाज अदनान।

मुक्केबाज अदनान।

HighLights

  1. बरेली के अदनान अहमद का दुबई में मुकाबला।

  2. पाकिस्तानी मुक्केबाज अबू बकर शेख से होगी भिड़ंत।

  3. 6 नवंबर को पर्ल जुमेराह में बॉक्सिंग मैच।

जागरण संवाददाता, बरेली। शहर के अदनान अहमद का दुबई में पाकिस्तानी मुक्केबाज अबू बकर शेख से मुकाबला होगा। दोनों के बीच छह नवंबर को पर्ल जुमेराह में बॉक्सिंग मुकाबला निर्धारित किया गया है। अदनान अपने कोच के साथ दुबई पहुंच चुके हैं।

इंटरनेट मीडिया पर अबू बकर की ओर से मिली चुनौती स्वीकार करने के बाद इस मुकाबले को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

अदनान अहमद विकास भवन से सांख्यिकी अधिकारी पद से सेवानिवृत्त सलमान जमीर उर्फ चांद मियां के छोटे बेटे हैं। उन्होंने हार्टमैन कालेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की।

इसके बाद गोवा में बीएससी होटल मैनेजमेंट में प्रवेश लिया। पढ़ाई में टापर रहने पर उन्हें गोवा के पांच सितारा होटल ग्रैंड हयात में नौकरी मिली। वर्ष 2022 में कोरोना के दौरान घर लौटने के बाद उन्होंने बाडी बिल्डिंग, बाक्सिंग और स्टंट के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखानी शुरू की।

नैनीताल और गुरुग्राम के बाद वर्ष 2025 में मुंबई में आयोजित बैटल ग्राउंड मुकाबले में भी उन्होंने प्रतिभाग किया। इसमें उनका सामना राजा यादव और अंकुर जैसे चर्चित इन्फ्लुएंसर से हुआ था। कैंट क्षेत्र में रस्सी से टाटा सफारी खींचने का उनका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर काफी चर्चित रहा। अब दुबई में होने वाले मुकाबले पर उनकी नजरें हैं। 

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम की चेतना ने रचा इतिहास, काहिरा में मिस्र की मुक्केबाज को हराकर बढ़ाया तिरंगे का मान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।