बरेली में युवक का मिला शव, सिर में गोली मारकर हत्या की आशंका
बरेली के बादशाह नगर में 22 वर्षीय मिथुन मौर्य का शव खेत में खून से लथपथ मिला, जिसके सिर में ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
बरेली के बादशाह नगर में युवक का शव मिला।
युवक के सिर में गोली लगी थी, हत्या की आशंका।
पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही।
जागरण संवाददाता, बरेली। सीबीगंज के बादशाह नगर में शनिवार सुबह युवक का खेत में खून से लथपथ शव पड़ा मिला है। युवक रात में रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में गया था। युवक की सिर में गोली मारकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस हत्या के साथ आत्महत्या के बिंदु पर भी जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बादशाह नगर निवासी 22 वर्षीय मिथुन मौर्य एक क्लिनिक पर प्राइवेट जाब करते थे। वह शुक्रवार रात किसी रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में गए थे। सुबह उनका शव खेत में खून से लथपथ पड़ा मिला।
लोगों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मिथुन के सिर में गोली लगी है। पुलिस जांच में आया कि पास से गोली मारी गई है। मौके पर थाना पुलिस के साथ फील्ड यूनिट ने भी जांच की। स्वजन ने गोली मारकर हत्या की आशंका जताई है। एसपी सिटी चिराग जैन ने भी मौके का निरीक्षण किया।
एसपी सिटी ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। आत्महत्या करने की भी आशंका है। दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्वजन की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।