Cyber Crime : युवक ने ओटीपी नहीं बताया फिर भी शातिरों ने खाते से निकाल लिए हजारों
सिविल लाइंस के एक युवक से खाते से साइबर अपराधियों ने हजारों रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने ओटीपी नंबर भी नहीं बताया उसके बाद भी खाते से रकम निकल गई। इतना हीं नहीं शातिरों ने उनके दूसरे खाते से भी रकम निकालने का प्रयास किया।
बरेली, जेएनएन। Cyber Crime in Bareilly : जिले में साइबर थाना होने के बाद भी साइबर क्राइम की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन लोगों के खाते से साइबर अपराधी रकम उड़ा रहे हैं। सिविल लाइंस के एक युवक से खाते से साइबर अपराधियों ने हजारों रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने ओटीपी नंबर भी नहीं बताया उसके बाद भी खाते से रकम निकल गई। इतना हीं नहीं शातिरों ने उनके दूसरे खाते से भी रकम निकालने का प्रयास किया। फिलहाल पीड़ित की तहरीर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस जेल रोड निवासी उज्जवल गुप्ता ने बताया कि दोपहर में उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताते केवाइसी के लिए बैंक खाता नंबर लिया। उसके एक घंटे बाद उनके मोबाइल पर ओटीपी आया लेकिन उन्होंने ओटीपी नहीं बताया। उसके बाद भी उनके निजी खाते से पांच बार में 25 हजार रुपये निकल गए। उन्होंने बैंक को सूचना भी दी। उसके बाद शातिरों ने उनके दूसरे खाते से रकम निकालने का प्रयास किया। जिसके बाद उन्होंने खाता ब्लॉक कराया। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।