'प से प्यार, फ से फरार' फिल्म में जिमी शेरगिल संग नजर आएंगे बरेली के सौरभ त्रिवेदी
बरेली कॉलेज के छात्र सौरभ त्रिवेदी फिल्म प से प्यार, फ से फरारÓ में अभिनेता जिमी शेरगिल के साथ एक्टिंग करते नजर आएंगे।
बरेली(जेएनएन)। बरेली कॉलेज के छात्र सौरभ त्रिवेदी फिल्म 'प से प्यार, फ से फरारÓ में अभिनेता जिमी शेरगिल के साथ एक्टिंग करते नजर आएंगे। इससे पहले वह सीआइडी, क्राइम पेट्रोल, चिडिय़ा घर, महाराणा प्रताप समेत करीब आधा दर्जन सीरियलों में काम कर चुके हैं।
सौरभ त्रिपाठी शहर के सुभाष नगर निवासी कन्हैया लाल त्रिपाठी के बेटे हैं। बरेली कॉलेज से 2013 में बीए करने के बाद वह मुंबई चले गए। यहां स्क्रीन प्ले, डायरेक्टर की भूमिका में काम शुरू किया।
नुक्कड़-नाटक से तय की मुंबई की डगर
बरेली कॉलेज में पढ़ाई के दौरान से ही सौरभ त्रिपाठी नुक्कड़-नाटक कर रहे थे। इसी समय उन्होंने मुंबई जाकर अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने का फैसला कर लिया था। सौरभ बताते हैं कि मैंने शैलेंद्र आजाद के निर्देश में कई नाटक किए।
अब मिलने लगी बड़ी भूमिकाएं
पांच साल से मुंबई में संघर्ष कर रहे सौरभ त्रिपाठी कहते हैं कि अब बड़ी भूमिकाएं मिलने लगी हैं। वह कहते हैं कि संघर्ष बेशक है, सफलता भी इसी से मिलती है। वह कई अन्य फिल्मों में भी काम कर रहे हैं।