विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'झोलाछाप से चल रहा था इलाज...' पति की कहानी पर पुलिस को हुआ शक, पीएम रिपोर्ट ने खोला हत्या का राज

Published: Wed, 16 Sep 2026 03:38 PM (IST)

बरेली के बिथरी में मनोरमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई, जिसे पति ने बीमारी बताया था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ...और पढ़ें

एआई इमेज है।

एआई इमेज है।

HighLights

  1. गले पर मिला निशान, स्वजन बोले झोलाछाप से करा रहे थे उपचार

जागरण संवाददाता, बरेली। बिथरी के परतासपुर गांव निवासी मनोरमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के पति नीरज का कहना है कि मनोरमा लम्बे समय से बीमार चल रही थीं। झोलाछाप से उनका उपचार कराया जा रहा था। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पूरी कहानी पलट गई। रिपोर्ट में गला दबाने की पुष्टि हुई है।

मृतक मनोरमा के स्वजन के अनुसार, मंगलवार को मनोरमा को दवा दिलाई गई थी। इसके बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई हालत में सुधार नहीं हुआ। कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटस्थली का निरीक्षण किया तो संदेह उत्पन्न हुआ। पुलिस ने तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बुधवार दोपहर मनोरमा के शव का पोस्टमार्टम किया गया उसमें गला दबाने की पुष्टि हुई। पुलिस के मुताबिक मनोरमा की करीब एक वर्ष पहले ही नीरज से शादी हुई थी वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी।

सीओ हाईवे देवेश सिंह का कहना है की अभी उन्हें शिकायती पत्र नहीं मिला है शिकायती पत्र मिलते ही मामले में प्राथमिक की पंजीकृत कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- दौड़ पूरी की और अचानक गिर पड़े... बरेली होमगार्ड भर्ती परीक्षा में 2 अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबीयत