दौड़ पूरी की और अचानक गिर पड़े... बरेली होमगार्ड भर्ती परीक्षा में 2 अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबीयत
बरेली में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान दो अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई। दौड़ पूरी करने के ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यर्थियों की ब्रीफिंग करते एसपी ट्रैफिक अकमल खान। सौ. पुलिस
HighLights
दौड़ पूरी करने के बाद अचानक से होने लगी घबराहट, गर्म हो गया शरीर
जागरण संवाददाता, बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में होमगार्ड की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई है। यह परीक्षा 22 सितंबर तक चलेगी जिसमें हर दिन 1050 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। पहले दिन की परीक्षा में दो छात्रों की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। दौड़ पूरी करने के बाद वह रुके और पानी पिया इसके बाद घबराहट शुरू हो गई और उनके शरीर का तापमान बढ़ गया।
पुलिस रिकार्ड के अनुसार, 22 सितंबर तक आयोजित इस परीक्षा में कुल 7800 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। जिसमें पहले दिन 1050 में से कुल 1029 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए। इसमें से 1018 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई और 898 अभ्यर्थी पास भी हो गए।

120 अभ्यर्थियों को फेल कर दिया गया। 11 अभ्यर्थियों को अगली तिथि दी गई है। दौड़ने वाले अभ्यर्थियों में से पीलीभीत के सुंदरनगर निवासी इरशाद भी पास हो गए। दौड़ पूरी करने के बाद वह जब रुके तो पानी पिया।
कुछ देर बाद उन्हें घबराहट होने लगी और चक्कर आने लगा। जिससे वह गिर गए इरशाद के शरीर का तापमान बढ़ गया उन्हें तत्काल ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
डाक्टरों का कहना हैं कि गर्मी में दौड़ की वजह से यह हो सकता है। इसी बीच पीलीभीत निवासी दूसरे अभ्यर्थी सचिन की तबीयत भी इरशाद की तरह बिगड़ गई। हालांकि, कुछ देर भर्ती होने के बाद डाक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया।
दौड़ते हुए युवक को आने लगे चक्कर
पीलीभीत के कल्याणपुर नौगामा निवासी सूर्य प्रकाश मंगलवार सुबह होमगार्ड भर्ती की दौड़ के लिए गए थे। सात में राउंड के बाद उन्हें चक्कर आने लगे और वह गिर गए। जिससे उन्हें हल्की चोट लगी है।
