विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर घर जाना हुआ मुश्किल! दिल्ली, मुंबई से बरेली की ट्रेनों में नो-रूम, स्पेशल भी फुल

Published: Tue, 15 Sep 2026 11:14 PM (IST)

दीपावली पर दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से बरेली आने वाली ट्रेनों में कंफर्म सीट मिलना मुश्किल हो गया है, अधिकांश ...और पढ़ें

एआई इमेज है।

एआई इमेज है।

HighLights

  1. स्पेशल ट्रेनों की स्थिति भी खराब, वेटिंग लिस्ट भी होती जा रही लंबी

जागरण संवाददाता, बरेली। दीपावली पर अपने घर आने वालों की परेशानी अभी से बढ़ने लगी है। उन्हें ट्रेनों में कंफर्म सीट ही नहीं मिल रही है। दीपावली से दो दिन पहले अधिकांश ट्रेनों में शयनयान और वातानुकूलित सभी श्रेणियों में स्थिति रिग्रेट है।

यहां तक कि स्पेशल ट्रेनों में भी वेटिंग लिस्ट शुरू हो गई है, जबकि इनमें यात्रियों को अधिक किराया भी देना पड़ता है। दीपावली से दो दिन पहले की तारीखों में भी ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट देखी जा रही है। वहीं वापसी की भी स्थिति कुछ ऐसी ही है।

रेलवे के अधिकारिक ऐप रेल वन पर दिल्ली से बरेली आने वाली ट्रेनों में 20504 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में छह नवंबर को सभी वर्ग में स्थिति रिग्रेट, 12584 आनंद विहार स्पेशल में वेटिंग लिस्ट शयनयान में 94, तृतीय वातानुकूलित में 71, द्वितीय वातानुकूलित में 26 वेटि‍ंंग दिख रही है।

वहीं 12584 आनंद विहार लखनऊ डबल डेकर में वेटिंग लिस्ट 197, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस में सभी श्रेणी में रिग्रेट, 12430 नई दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस में रिग्रेट, 22542 बनारस गरीब रथ एक्सप्रेस में तृतीय वातानुकूलित में वेटिंग 239, 20418 महामना एक्सप्रेस आदि सभी ट्रेनों में रिग्रेट या लंबी वेटिंग लिस्ट ही दिखा रही है।

इसी तरह से सात नवंबर को 20504 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में सभी श्रेणी में रिग्रेट, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस में रिग्रेट, 15568 अमृत भारत एक्सप्रेस में रिग्रेट, 12430 नई दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस में रिग्रेट की स्थिति है।

इनके अलावा 15091, 14322, 14206, 15910, 15274, 14208 आदि ट्रेनों में या तो रिग्रेट या फिर वेटिंग लिस्ट काफी अधिक की स्थिति है। वहीं वापसी में भी इन ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट शुरू हो गई है।

मुंबई और बेंगलुरु की ट्रेनों की स्थिति भी ठीक नहीं

वहीं मुंबई से बरेली आने वाली ट्रेनों में भी जगह नहीं मिल रही है। 14313 बरेली एक्सप्रेस में पांच नवंबर को वेटिंग और रिग्रेट की स्थिति है। 22975 रामनगर सुपरफास्ट में भी यही हाल है। वहीं बेंगलुरू से चलने वाली 15301 एक्सप्रेस में भी लंबी वेटिंग चल रही है।

मुंबई और बेंगलुरु का हवाई किराया भी महंगा

कई यात्री ट्रेन की जगह फ्लाइट से आएंगे लेकिन यहां भी उन्हें किराया काफी अधिक चुकाना पड़ेगा, क्योंकि अभी से ही नवी मुंबई और बेंगलुरु की इंडिगो की बरेली की फ्लाइट में किराया दोगुणा से अधिक बढ़ गया है। जैसे-जैसे फ्लाइट की टिकटें बुक होंगी, वैसे-वैसे किराया और महंगा होगा।

यह भी पढ़ें- 40 से 60 लीटर दूध देगी यह गाय! बरेली में पैदा हुआ भारत का पहला 'एलीट गिर बछड़ा', ₹1500 करोड़ का बड़ा प्लान