विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली में अनोखा मामला: खुद की आईडी पर भेजे धमकी भरे मैसेज, फिर बॉयफ्रेंड पर दर्ज कराई FIR; इंस्टाग्राम ने खोला सच

Published: Mon, 14 Sep 2026 01:57 PM (IST)

बरेली में एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड की इंस्टाग्राम आईडी से खुद को धमकी भरे संदेश भेजकर उसके खिलाफ एफआईआर ...और पढ़ें

एआई इमेज है।

एआई इमेज है।

जागरण संवाददाता, बरेली। युवक को फंसाने के लिए युवती ने उसकी इंस्टाग्राम आईडी से अपनी इंस्टाग्राम आइडी पर तमाम धमकी भरे संदेश भेजें। बाद में पुलिस से शिकायत कर युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया। इस बात की जानकारी जब युवक को हुई तो उसने अपने इंस्टाग्राम आईडी चेक की, पता चला की युवती ने उसकी इंस्टाग्राम आइडी अपने फोन में लागिन कर खुद संदेश भेजें है। अब पुलिस ने युवती के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी है।

सीबीगंज के अमन घिल्डियाल ने पुलिस को बताया कि वह और पड़ोस की मिताली गुप्ता पिछले कुछ वर्षों से आपसी सहमति से रिश्ते में थे। इसी दौरान मिताली के पास उसके इंस्टाग्राम आइडी का एक्सेस भी था।

बाद में युवक के विरुद्ध थाने में शिकायत पहुंची कि उसकी इंस्टाग्राम आईडी से मिताली और उसकी बहन को धमकी भरे संदेश भेजे गए हैं। अमन ने जब अपना इंस्टाग्राम खाता खोला तो उससे जुड़ा एक ईमेल मिला, जो उसका नहीं था।

खाते को दोबारा अपने नियंत्रण में लेने की कोशिश की तो ओटीपी उसी ईमेल पर जा रहा था। इसके बाद उसने इंस्टाग्राम की गतिविधियों की जांच की। इसमें मिताली के नाम से जुड़े ईमेल से उसके खाते में पहले लागिन किए जाने की जानकारी सामने आई।

अमन का आरोप है कि उसके इंस्टाग्राम खाते में पहुंच रखने वाली मिताली ने ही उसकी आईडी से खुद को धमकी भरे संदेश भेजे और बाद में उन्हें उसके विरुद्ध प्राथमिकी लिखा दी अब पुलिस ने मिताली के विरुद्ध प्राथमिकी लिख ली है।

यह भी पढ़ें- जागरण की 38वीं उड़ान, बरेली शहर की नई पहचान