Bareilly Weather Update News : बरेली में बदला माैसम, छाए बादल, विशेषज्ञ बाेले- बारिश हाेने की संभावना
Bareilly Weather Update News लगातार तपती धूप से गुजरे मानसून के बीच रविवार को बादलों की चादर आसमान पर फैल गई। इससे दिन का अधिकतम तापमान तेजी से नीचे आता हुआ महसूस हुआ। मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक करीब पांच डिग्री सेल्सियस तापमान नीचे रहेगा।
बरेली, जेएनएन। Bareilly Weather Update News : लगातार तपती धूप से गुजरे मानसून के बीच रविवार को बादलों की चादर आसमान पर फैल गई। इससे दिन का अधिकतम तापमान तेजी से नीचे आता हुआ महसूस हुआ। मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक बादल से दिन में करीब पांच डिग्री सेल्सियस के करीब तापमान नीचे रहेगा। हालांकि न्यूनतम तापमान पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा। पंत नगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.आरके सिंह के मुताबिक 13 जुलाई तक बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है। यानी, अगले करीब चार से पांच दिन तक दिन में तेज धूप से कुछ राहत मिल सकती है। इससे शनिवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वातावरण में अधिकतम आर्द्रता करीब 82 फीसद और न्यूनतम आर्द्रता 55 फीसद थी।
अभी तक दो बार हो पाई है बारिश
जिले में प्री-मानसून के दौरान तो अच्छी बरसात हुई थी। लेकिन इसके बाद आए मानसून में हालात बिलकुल जुदा रहे। दरअसल, पहले 21 जून तक मानसून आना था। लेकिन बंगाल की खाड़ी की ओर से आने वाली पूर्वी हवाओं के दबाव में 18 जून को हुई झमाझम बारिश को मौसम विज्ञानियों ने मानसून की दस्तक करार दिया। हालांकि इसके बाद लगातार सूखा रहा। करीब 14 दिन बाद फिर बारिश हुई। जिससे कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली थी। हालांकि इसके बाद एक बार फिर जिले के लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
कई बार गलत साबित हो चुका पूर्वानुमान
बारिश को लेकर अभी तक मौसम विभाग के कई पूर्वानुमान फेल साबित हो चुके हैं। डा.सिंह के मुताबिक क्षेत्र में लगातार बारिश की संभावना है। अब भी 13 जुलाई तक लगातार बारिश के आसार हैं। हालांकि समतल इलाकों में कई बार मौसम पूर्वानुमान गलत साबित हो जाता है। दरअसल, पहले 21 जून तक मानसून आना था।