विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली में मौसम का यू-टर्न: तेज धूप के बाद अचानक छाए काले बादल, फिर शुरू हुआ आंधी-बारिश का दौर

Published: Sat, 19 Sep 2026 03:25 PM (IST)

सुबह तेज धूप के बाद बरेली में मौसम ने अचानक करवट ली, जहां दोपहर बाद घने बादल छा गए और ...और पढ़ें

झमाझम बारिश के बाद खुशनुमा हुआ मौसम

झमाझम बारिश के बाद खुशनुमा हुआ मौसम

जागरण संवाददाता, बरेली। जिले में शनिवार को मौसम ने दिनभर कई रंग दिखाए। सुबह तेज धूप निकलने से लोगों को हल्की गर्मी महसूस हुई। दोपहर बाद अचानक मौसम अनुकूल हुआ और आसमान में घने बादल छा गए।

इसके बाद शहर और आसपास के क्षेत्रों में झमाझम वर्षा शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों तक बादल छाए रहने और हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है।

वर्षा के दौरान कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी बनी। बरसा रुकते ही बादलों के बीच हल्की धूप भी निकल आई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

कुछ देर बाद फिर से एक बार फिर मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ आंधी चलने लगी। अचानक चली आंधी से सड़कों पर धूल उड़ने लगी और वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां भी टूटकर सड़क पर गिर गईं।

यह भी पढ़ें- बरेली: 10 की जगह 5 सेमी मोटी सड़क बनाई, खुली पोल तो गंवानी पड़ी प्रशासक प्रधान की कुर्सी