विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही एक्शन में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सुबह-सुबह सुनने पहुंचे जनता का दुख-दर्द

Published: Tue, 20 Oct 2026 12:53 PM (IST)

वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार अस्पताल से छुट्टी मिलने के तुरंत बाद जनता के बीच पहुंचे। उन्होंने ...और पढ़ें

स्वस्थ होने के बाद लोगों के बीच पहुंचे वन मंत्री अरुण कुमार

स्वस्थ होने के बाद लोगों के बीच पहुंचे वन मंत्री अरुण कुमार

जागरण संवाददाता, बरेली। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डा. अरुण कुमार स्वस्थ होते ही जनता के बीच पहुंच गए। उन्होंने पहले अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों के संबंध में पदाधिकारियों से मिले।

सिविल लाइंस स्थित आवास पर सोमवार रात डाॅ. अरुण की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें गांधी उद्यान के पास स्थित गंगाचरण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में कुछ देर भर्ती रहने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

WhatsApp Image 2026-10-20 at 11.39.39 AM (1)

स्वस्थ होते ही वह मंगलवार सुबह से फिर अपने प्रतिदिन के कार्य में लग गए। सबसे पहले आवास पर ही लोगों की समस्याओं को सुना। इसके बाद भाजपा के आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह के घर पहुंचे।

उनसे शिष्टाचार भेंट की और 23 अक्टूबर को होने वाले शिक्षक एमएलसी चुनाव के बारे में बातचीत की। इसके बाद कैंप कार्यालय पहुंचे और जनसुनवाई की। वहीं से गुद्दड़ बाग मुहल्ले में जाकर मंदिर में दर्शन किए।

WhatsApp Image 2026-10-20 at 11.39.38 AM

वहां लोगों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल लिया। वन मंत्री डाॅ. अरुण कुमार ने बताया कि सोमवार को सुबह जल्दी उठे थे। व्रत भी था। दिन भर कई जगह जाना हुआ। रात को कमजोरी लगने पर डाक्टर को दिखाने गए थे। कुछ देर में ही अस्पताल से वापस घर आ गए।

यह भी पढ़ें- लाखों के पैकेज को छोड़कर शुरू किया खुद का काम, अब 5 शहरों में युवाओं को नौकरी दे रहीं बरेली की शिल्पी