ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक चंदन की मौत, बरेली से दिल्ली जाते समय गुगई फाटक के पास हुआ हादसा
बिहार के चंदन यादव की नगरिया सादात स्टेशन के पास ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। वह बरेली से ...और पढ़ें

एआई इमेज
संवाद सहयोगी, मीरगंज (बरेली)। स्थानीय नगरिया सादात रेलवे स्टेशन के गुगई रेल फाटक के समीप शुक्रवार सुबह ट्रेन से गिरकर बिहार के एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मीरगंज थाना पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना परिजनों को भी दे दी गई है।
पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान चंदन यादव पुत्र संजय यादव निवासी बिहार के गोपालगंज जिले के सोनबरसा के रूप में हुई। चंदन शुक्रवार सुबह बरेली से दिल्ली की तरफ ट्रेन से जा रहा था।
नगरिया सादात स्टेशन के गुगई फाटक के पास ट्रेन पहुंचते ही वह अचानक नीचे गिर गया।चलती ट्रेन से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें लगीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
कुछ ही देर में मीरगंज थाना पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराई। इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी। मीरगंज इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
