Bareilly Today Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
Bareilly Today Horoscope बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा वृषभ राशि में गतिशील है। ज्योतिष के अनुसार वृषभ राशि में चंद्रमा उच्च का माना जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक चंद्रमा उच्च राशि मे गतिशील होने से बेहद शुभ दायक और उन्नति दायक होगा।
बरेली, जेएनएन। Bareilly Today Horoscope : बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा वृषभ राशि में गतिशील है। ज्योतिष के अनुसार वृषभ राशि में चंद्रमा उच्च का माना जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक चंद्रमा उच्च राशि मे गतिशील होने से बरेली के लिए बेहद ही शुभ दायक और उन्नति दायक होगा। ज्योतिष के अनुसार यह चंद्रमा व्यापारियों के लिए खास तौर से उन्नति कारक होगा,विशेषकर आज मेष, वृषभ, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मीन राशि के जातक उर्जा से लवरेज रहेंगे। आज सोना, ताबाँ, कपड़ा, कॉस्मेटिक, सौंदर्य प्रसाधन, भूमि ,भवन, वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए लाल वस्तु का प्रयोग करें, लाल वस्त्र पहने, और लाल ही वस्तु का दान करें। रोग शांति के लिए सूर्य देव के सम्मुख हनुमान चालीसा का पाठ करें। गुड गाय को खिलाएं।
आज का पंचांग
विक्रमी संवत - 2078
शाके - 1943
मास - मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष
दिन - रविवार
तिथि- द्वितीय तिथि
नक्षत्र- रोहिणी नक्षत्र प्रातः 7:34 तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र
योग - सिद्धि योग
करण- गर करण
किसी भी शुभ कार्य का समय
चर, लाभ, अमृत, का चौघड़िया प्रातः 7:44 से मध्यान्ह 11:56 तक
शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 1:20 से 2:45 तक
शुभ, अमृत, चर का चौघड़िया शाम 5: 33 से रात्रि 10:21 तक
आज का राशिफल
मेष -वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा। झुकना आपको पसंद नहीं है, अत: उचित है कि आप कोई गलती न करें।
वृषभ -अपने कॅरियर को लेकर आप ईमानदार रहें, तभी तरक्की सम्भव है। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं, जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।
मिथुन- समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल होगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा।स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। सोच विचार कर व्यापार करे अन्यथा अचानक हानि संभावित है।
कर्क- अपने हौसले से ही आप उन्नति करेंगे। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।नए वस्त्र की प्राप्ति सम्भव है। माता पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद न करें।
सिंह- कार्यसिद्धि होगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ की संभावना के बीच कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद संभव। आप की गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से कई काम बन जाएंगे।
कन्या- मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। मनमानी न करें अपने से बड़ों की बात व सलाह को ध्यान से सुनें। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज सम्भव है।
तुला- आज यात्रा लाभकारी रहेगी। आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि सफल रहेगा। आज किसी से भी विवाद न करें साथ ही अपने अधिकारों के गलत प्रयोग से भी बचें। कुबुद्धि से हानि संभव है।
वृश्चिक- प्रोफेशन में परिवर्तन की चाहत के बीच उत्तेजना से कार्य बिगड़ सकते हैं। तनाव और चिंता हावी रहने के बीच व्यय वृद्धि होगी। जोखिम न उठाएं। पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी। पैरो में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेंगे।
धनु- अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।
मकर- कार्यप्रणाली में सुधार होगा। परिवार में पूछ परख कम होगी। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल ख़त्म होगा।पिता के साथ आज कल अच्छी घुल मिल रही है। मेहनत अधिक होगी।
कुंभ- आज का दिन महत्वपूर्ण है। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटनादि से बचें। विवाद न करें।धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। नए लोगों से जरा सम्भल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण सम्भव है।
मीन- दिन की शुरुआत में आलस महसूस करेंगे। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकारक सिद्ध होगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। संतों का सानिध्य मिलेगा।