Move to Jagran APP

Bareilly Today Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

Bareilly Today Horoscope News बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा सिंह राशि में गतिशील है। बरेली के अनुसार सिंह राशि का चंद्रमा चौथे स्थान पर है। बात करें ज्योतिष शास्त्र की तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चौथा चंद्रमा कष्टकारी माना जाता है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Tue, 13 Jul 2021 09:43 AM (IST)Updated: Tue, 13 Jul 2021 09:43 AM (IST)
Bareilly Today Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
Bareilly Today Horoscope : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

बरेली, जेएनएन। Bareilly Today Horoscope News : बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा सिंह राशि में गतिशील है। बरेली के अनुसार सिंह राशि का चंद्रमा चौथे स्थान पर है। बात करें, ज्योतिष शास्त्र की तो, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चौथा चंद्रमा कष्टकारी माना जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक आज बच्चे बुजुर्ग और रोगियों को सावधान रहने की जरूरत है,वही मेष, मिथुन, वृश्चिक राशि वाले भी आज सतर्क रहें। आज चंद्रमा कर्क, तुला, धनु, राशि के जातकों को धन लाभ देगा। आज गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन है और साथ ही सिद्धि योग भी है, जो किसी भी कार्य के लिए बहुत ही सिद्धि दायक माना जाता है, इसलिए धन लाभ के लिए आज मां भगवती के तीसरे स्वरूप की पूजा करें, और अनार चढ़ाएं। रोग शांति के लिए लाल वस्त्र पहने, लाल वस्तुओं का दान करें, हनुमान चालीसा का पाठ करें।

loksabha election banner

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास - आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष

दिन - मंगलवार

तिथि - तृतीया तिथि प्रातः 8:30 तक उपरांत चतुर्थी तिथि

नक्षत्र- मघा नक्षत्र

योग - सिद्धि योग

करण - गर करण प्रातः 8:23 तक उपरांत वणिज करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर, लाभ, अमृत, का चौघड़िया प्रातः प्रातः 8:52 से मध्यान्ह 2:01 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 3:44 से शाम 5:28 तक

लाभ का चौघड़िया रात्रि 8:28 से 9:44 तक

आज का राशिफल

मेष-सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पूरे होंगे। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। यात्रा से धन प्राप्त होगा।

वृषभ-कार्यस्थल पर नई जिम्मेंदारी मिल सकती है। समय मध्यम रहेगा। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा। अनजाने में हुई गलती से दुखी होंगे। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे।

मिथुन-आपके कार्य की प्रशंसा होगी।कारोबार विस्तार के लिए उपयुक्त समय है। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते है।

कर्क- कई दिनों से अधूरे काम आज पूरे होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। परिवार में शुभ प्रसंग होंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह -अपने व्यवहार में नर्मी लाएं। यात्रा के योग हैं। नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंभ होगा। आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की सम्भावना है।

कन्या -अपनों से व्यवहार कमजोर होगा। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी है। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतीत होगा।

तुला-साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक-तकनीकी खराबी के कारण कार्य में समय लगेगा। लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल पुथल सम्भव है।

धनु-प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। नौकरी में बदलाव होगा। पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे।

मकर-आज भाग्य आपका साथ देगा, जिसके चलते आपकी समस्या का समाधान होगा। परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आएंगे। परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा।

कुंभ-कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा। कम समय में काम को पूरा करेंगे। शुभ समाचार मिलेगा। आपका कोई अपना आपको धोखा दे सकता है।

मीन -समय शुभ व अनुकूल है। सन्तान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे। वहीं तेल तिलहन में धन निवेश करते समय सावधानी अवश्य बरतें। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.